इम्फाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
मणिपुर का एक दृश्य, इम्फाल
A View Of Manipur, Imphal

इम्फाल मणिपुर राज्य की राजधानी एवं मणिपुर मध्य ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय, पूर्वोत्तर भारत में मणिपुर नदी घाटी में 760 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

इतिहास

ब्रिटिश शासन के अधीन होने से पहले इम्फाल मणिपुर के राजाओं का क्षेत्र था। 1944 में यहाँ द्वितीय विश्व युद्ध में, बर्मा मोर्चे पर आंग्ल-भारतीय सेना ने जापानियों पर महत्त्वपूर्ण सामरिक विजय पाई थी।

उद्योग और व्यापार

इम्फाल शहर एक प्रमुख व्यापार केन्द्र है और यह बुनाई, पीतल व तांबे का सामान तथा अन्य कुटीर उद्योगों के लिए जाना जाता है। शहर के मध्य में ख्वैरम बाज़ार है। यहाँ की बड़ी दुकानें केवल महिलाएं चलाती है। और यह हथकरघा एवं हस्तशिल्प वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है।

यातायात और परिवहन

हवाई मार्ग

इम्फाल में हवाई अड्डा है, जहाँ से कोलकाता[1], 650 किलोमीटर पश्चिम- दक्षिण पश्चिम तथा गुवाहाटी के लिए नियमित विमान सेवाएँ उपलब्ध हैं।

रेल मार्ग

इम्फाल असम के पूर्वोत्तर रेलमार्ग पर दीमापुर और जिरीबाम रेलवे स्टेशन है। इन स्टेशनों से इम्फाल तक पहुंचने के लिए बस या टैक्सी ली जा सकती है।

सड़क मार्ग

इम्फाल म्यांमार[2] से पक्की सड़कों द्वारा जुड़ा है।

शिक्षण संस्थान

इम्फाल शहर में कई शैक्षणिक संस्थान हैं, जिनमें सेंटर फ़ॉर इलेक्ट्रॉनिक्स, डिज़ाइन ऐंड टेक्नोलॉजी ऑफ़ इंडिया, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिसिन, डी. एम. कॉलेज ऑफ़ साइंस, जी.पी. वीमॉंस कॉलेज, आइडियल गर्ल्स कॉलेज, मयै लांबी कॉलेज और मणिपुर कॉलेज शामिल हैं। इम्फाल में मणिपुर विश्वविद्यालय भी है। इम्फाल राज्य का प्रशासनिक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र है।

मंडल

युद्ध स्मारक, इम्फाल

इम्फाल को तीन स्पष्ट मंडलों के कारण नियोजित शहर माना जाता है-

  1. नगरपालिका क्षेत्र।
  2. छावनी क्षेत्र।
  3. अन्य क्षेत्र।

पर्यटन

श्री गोविन्द जी हिन्दू वैष्णवों के लिए एक सुन्दर स्वर्ण मंदिर है। पोलो मैदान के पास स्थित संग्रहालय अपने परिधानों युद्ध सामग्रियों और दस्तावेज़ों के संग्रह के लिए प्रसिद्ध है। टिकेंद्रजीत उद्यान स्थित शहीद मीनार उन शहीदों की स्मृति में बनाई गई है। जिन्होंने 19 वीं सदी के अंत में अंग्रेज़ो से लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर किए थे।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार इंफाल पश्चिम की जनसंख्या 43,9,532 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भूतपूर्व कलकत्ता
  2. भूतपूर्व बर्मा

संबंधित लेख