एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

ओकरम इबोबी सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
ओकरम इबोबी सिंह
ओकरम इबोबी सिंह
पूरा नाम ओकरम इबोबी सिंह
जन्म 19 जून, 1948
जन्म भूमि अथोक्पम माखा लिकी, थौबल ज़िला, मणिपुर
पति/पत्नी लंधोनी देवी
नागरिकता भारतीय
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद मणिपुर के 11वें मुख्यमंत्री
कार्य काल 7 मार्च, 2002 से 14 मार्च, 2017 तक (15 वर्ष, 11 दिन)
शिक्षा स्नातक
विद्यालय डी. एम. कॉलेज, इम्फाल
अन्य जानकारी इबोबी सिंह लगातार तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं।
अद्यतन‎

ओकरम इबोबी सिंह (अंग्रेज़ी: Okram Ibobi Singh; जन्म- 19 जून, 1948, थौबल ज़िला, मणिपुर) भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पद 7 मार्च, 2002 को ग्रहण किया। 2012 विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में पार्टी ने 60 में से 42 सीटें जीती थीं।[1]

परिचय

ओकरम इबोबी सिंह का जन्म अथोक्पम माखा लिकी, थौबल ज़िला, मणिपुर में हुआ था। इबोबी सिंह अपने पाँच भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़े हैं। इन्होंने इम्फाल के. डी. एम. कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इनका विवाह लंधोनी देवी से हुआ जो खंगाबोक से विधायक हैं साथ ही थौबल जिले की पहली महिला विधायक हैं।

राजनीतिक परिचय

ओकरम इबोबी सिंह ने राजनीति में अपना कदम रखा और कांग्रेस पार्टी के सदस्य बन गये। 2002 के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया और वे मुख्यमंत्री बने जिसके बाद से इबोबी सिंह लगातार तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

मुख्यमंत्री पद

ओकरम इबोबी सिंह ने मुख्यमंत्री पद का कार्यकाल 7 मार्च, 2002 से 14 मार्च, 2017 तक संभाला है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह का राजनीतिक सफर (हिंदी) वन इंडिया हिन्दी। अभिगमन तिथि: 21 मार्च, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख