कर्मधारय समास
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
कर्मधारय समास (अंग्रेज़ी: Appositional Compound) वह समास है जिसमें उत्तर पद प्रधान हो तथा पूर्व पद व उत्तर पद में उपमान-उपमेय अथवा विशेषण-विशेष्य सम्बन्ध हो, वह 'कर्मधारय समास' कहलाता है। जैसे -
- चरणकमल - कमल के समान चरण
- कनकलता - कनक की-सी लता
- कमलनयन - कमल के समान नयन
- प्राणप्रिय - प्राणों के समान प्रिय
- चन्द्रमुख - चन्द्र के समान मुख
- मृगनयन - मृग के समान नयन
- देहलता - देह रूपी लता
- लालमणि - लाल है जो मणि
- परमानन्द - परम है जो आनन्द
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख