जामनगर ज़िला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

जामनगर ज़िला, गुजरात राज्य, पश्चिम भारत, काठियावाडत्र प्रायद्वीप के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। इसके पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में कच्छ की खाड़ी, पूर्व में राजकोट ज़िला और दक्षिण में जूनागढ़ ज़िला है। इसका क्षेत्रफल 4,244 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा 466 मिमी है। पहले हालार ज़िले के नाम से ज्ञात यह क्षेत्र मुख्यतः नवानगर और ढोल देवानी की भूतपूर्व रियासतों को मिलाकर बना है। बर्दा पहाड़ियों का कुछ हिस्सा इस ज़िले में है। इसका शेष अधिकांश हिस्सा समतलीय है। तटीय क्षेत्र में कहीं–कहीं मैंग्रोव के जंगल हैं। प्राचीन हिन्दू मन्दिरों के स्थल द्वारका और ओखा बंन्दरगाह को 1959 में जामनगर ज़िले में शामिल किया गया। टाटा केमिकल्स मीठापुर में स्थित है।

कृषि और खनिज

यहाँ की मुख्य फ़सलें, अनाज, कपास और आलू हैं। मछली पकड़ने और नमक से सम्बन्धित गतिविधियाँ भी महत्त्वपूर्ण हैं। सूती और रेशमी वस्त्र बुनने का काम आर्थिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार जामनगर की कुल जनसंख्या 19,13,685 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख