द्वीप

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

द्वीप अथवा टापू (अंग्रेज़ी: Island) जल के बीच के स्थल को कहा जाता है। यह चारों ओर समुद्र से घिरा हुआ कोई प्रदेश या भू-भाग होता है। द्वीप कई प्रकार के होते है और कई प्राकृतिक कारणों से बनते हैं। बहुत-से छोटे-छोटे द्वीपों के समूह की 'द्वीपपुंज' और बहुत बड़े द्वीप को महाद्वीप कहते हैं।

सात द्वीप

पुराणानुसार पृथ्वी के सात बहुत बड़े-बड़े विभागों (द्वीप) में से प्रत्येक विभाग, जिनके नाम इस प्रकार हैं—

  1. जंबू द्वीप
  2. प्लक्ष द्वीप
  3. शाल्मल द्वीप
  4. कुश द्वीप
  5. क्रौंच द्वीप
  6. शाक द्वीप
  7. पुष्कर द्वीप
विश्व के सर्वाधिक विशाल द्वीप
द्वीप क्षेत्रफल (वर्ग किमी.) महासागर
ग्रीनलैंड 2175600 आर्कटिक
न्यूगिनी 821030 प्रशांत
बार्निया 744370 हिन्द
मालागासी 590000 हिन्द
बैफिन द्वीप 476070 आर्कटिक
सुमात्रा द्वीप 473600 हिन्द
होन्सू 227970 प्रशांत
ग्रेट ब्रिटेन 218040 अटलांटिक
इलिसमेयर द्वीप 212600 आर्कटिक
विक्टोरिया द्वीप 212200 आर्कटिक

भारत के द्वीप

भारत के अधिकार क्षेत्र में कुल 247 द्वीप हैं जिनमें से 204 द्वीप बंगाल की खाड़ी में ही स्थित हैं। बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप तृतीयक युग की पर्वतमाला के बढ़े हुए भाग के रूप में अवस्थित है जबकि अरब सागर में स्थित द्वीपों की संरचना में प्रवालों अथवा प्राचीन दृढ़ भूखण्डों के अवशेष पाये जाते हैं। अरब सागर में तट के समीप अर्थात् 1 से 5 किमी की दूरी तक अनेक चट्टानी संरचना वाले द्वीप जैसे पीरम, भैंसला हेनरे, कैनरे, बुचर, एलीफैण्टा, अरनाला, भटकल, पिजननाक आदि मिलते हैं। नर्मदा तथा ताप्ती नदियों के मुहाने के समीप बालू मिट्टी एवं जलोढ़ से बने खदियाबेट तथा अलियाबेट द्वीप प्रमुख हैं। तट से दूर स्थित द्वीपों में, अर्थात् 5 किमी से अधिक दूरी तक लक्षद्वीप, अमीनदीवी, मिनिकाय आदि द्वीप आते हैं। लक्षद्वीप इनमें सबसे बड़ा (32 वर्ग किमी.) है तथा प्रवाल निर्मित है।

बंगाल की खाड़ी में तट के समीप स्थित द्वीप हैं - सागर द्वीप (गंगासागर), न्यू मूर द्वीप, पम्बन द्वीप, श्रीहरिकोटा द्वीप, हेयर द्वीप (प्रवाल निर्मित) आदि, जबकि तट से दूर अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं, जिसका विस्तार 8300 किमी. क्षेत्र में हैं। बंगाल की खाड़ी में स्थित यह प्रदेश लगभग 200 छोटे-बड़े द्वीपों का समूह हैं। अण्डमान समूह में लगभग 20 बड़े द्वीप हैं जो 350 किमी की दूरी तक विस्तृत हैं। इसी प्रकार निकोबाद द्वीप समूह से भी 19 बड़े द्वीप हैं जिनमें से कुछ द्वीपों का विस्तार 60 से 100 किमी हैं। इनमें प्रमुख द्वीप हैं - बड़ा अण्डमान, उत्तरी अण्डमान, मध्यवर्ती अण्डमान, दक्षिणी अण्डमान, छोटा अण्डमान, कार निकोबार, महान् निकोबार, तिलानचोंग, चनूम्ता, टैरेसा, कमोरटा, कचाल, नान करोटी, ट्रिकेट द्वीप आदि। इनमें से कुछ द्वीपों की उत्पत्ति ज्वालामुखी उद्भेदन से निकले लावा से हुई है। अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के उत्तर में बैरम तथा नारकोण्डम नामक दो प्रसिद्ध ज्वालामुखी द्वीप भी पाये जाते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख