लुधियाना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
लोधी क़िला, लुधियाना

लुधियाना शहर और ज़िला, मध्य पंजाब राज्य, पश्चिमोत्तर भारत में स्थित है। यह दिल्ली के पश्चिमोत्तर में 270 किमी की दूरी पर सतलुज नदी के पुराने तट पर अपने वर्तमान बहाव से 13 किमी दक्षिण में दिल्ली-अमृतसर ग्रैंड ट्रंक रोड पर कई रेलमार्गों के जंक्शन पर स्थित है। दिल्ली के लोदी वंश के शासकों द्वारा 1480 में स्थापित इस शहर का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है।

वाणिज्‍य और व्‍यापार

लुधियाना एक प्रमुख औद्योगिक एवं वाणिज्यिक केंद्र है। शहर का सबसे बड़ा उद्योग होज़री निर्माण है, लेकिन साथ ही सूती वस्त्रों का उत्पादन, स्टील, मशीनरी, साइकिल व सिलाई मशीनों का निर्माण और कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण भी आर्थिक रूप से महत्त्वपूर्ण है।

शिक्षा

लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय है, जिसने पंजाब की हरित क्रांति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा यहाँ बहुत से महाविद्यालय (11 महाविद्यालय केवल महिलाओं के लिए हैं) हैं। जिनमें आर्य दयानंद मेडिकल कॉलेज, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, कॉलेज ऑफ़ वेटरिनरी साइंस, गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, दो डेंटल कॉलेज और एक अमेरिकी पादरी संघ है।

कृषि

लुधियाना जलोढ समतल मैदानों में स्थित है और इसके कुल क्षेत्र के 4/5 भाग में खेती की जाती है। गेहूँ और चावल यहाँ के कुल कृषि क्षेत्र का 4/5 हिस्सा है। अन्य फ़सलों में गन्ना, मक्का, आलू, कपास, दलहन और तिलहन शामिल हैं। समूचे क्षेत्र में सिंचाई की जाती है। लगभग सारे सिंचित क्षेत्र में नलकूप हैं। हालांकि नहरों, मुख्यत: सरहिंद नहर से भी कुछ क्षेत्रों में सिंचाई की जाती है। लगभग सभी गाँव सड़कों से जुड़े हैं और 80 प्रतिशत से भी अधिक घर बिजली का उपयोग करते हैं।

भाषा

लुधियाना की मुख्य भाषा पंजाबी, हिन्दीअंग्रेज़ी है।

परिवहन

गुरुद्वारा करमसर रारा साहिब, लुधियाना
वायु मार्ग

लुधियाना के सबसे क़रीब चंडीगढ़ और अमृतसर हवाई अड्डा है। यहाँ से लुधियाना रेल या बस द्वारा पहुँचा जा सकता है।

रेल मार्ग

लुधियाना के लिए दिल्ली, कोलकता, मुंबई, पुरी, नागपुर, जम्मू और भारत के अन्‍य कई शहरों से रेल द्वारा पहुँचा जा सकता है।

सड़क मार्ग

लुधियाना अमृतसर-दिल्ली ट्रंक रोड पर स्थित है। पंजाब के अन्‍य शहरों के अलावा हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्‍मीर, जयपुर और गंगानगर से लुधियाना के लिए बस सेवा उपलब्‍ध है।

पर्यटन

पंजाब का ऐतिहासिक शहर व ज़िला लुधियाना पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपना महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखता है। लुधियाना व्‍यापार और पर्यटन की दृष्टि से अग्रणी है। यह लाला लाजपत राय, सरदार करतार सिंह जैसे महान् स्‍वतंत्रता सैनानियों की जन्‍मभूमि है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार लुधियाना शहर की जनसंख्या 13,95,053 व ज़िले की कुल जनसंख्या 30,30,352 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख