श्रीदेवी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
श्रीदेवी विषय सूची
श्रीदेवी
श्रीदेवी
प्रसिद्ध नाम श्रीदेवी
अन्य नाम श्रीअम्मा यंगर अयप्पन
जन्म 13 अगस्त, 1963
जन्म भूमि शिवकाशी, तमिलनाडु
मृत्यु 24 फ़रवरी, 2018
मृत्यु स्थान दुबई
अभिभावक पिता- अय्यपन, माता- राजेश्वरी
पति/पत्नी बोनी कपूर
संतान पुत्री- जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'जूली', 'सोलवां सावन', 'सदमा', 'हिम्मतवाला', 'नगीना', 'मिस्टर इंडिया', 'निगाहें', 'चालबाज़', 'चांदनी', 'लाडला', 'इंग्लिश विंग्लिश' आदि।
पुरस्कार-उपाधि पद्मश्री, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (2017)
प्रसिद्धि अभिनेत्री
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी श्रीदेवी ने मुख्यधारा के सिनेमा के अलावा कई आर्ट फ़िल्मों मे भी काम किया, जिसे भारत में पैरलल सिनेमा कहा जाता है।
अद्यतन‎

श्रीदेवी (पूरा नाम- श्री अम्मा यंगर अय्यपन, अंग्रेज़ी: Shree Amma Yanger Ayyapan, जन्म- 13 अगस्त, 1963, तमिलनाडु; मृत्यु- 24 फ़रवरी, 2018, दुबई) भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। वह सिनेमा की दुनिया में श्रीदेवी के नाम से प्रख्यात रहीं। श्रीदेवी ने हिंदी फ़िल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ फ़िल्मों में भी काम किया था। उन्होंने अपने सिने कॅरियर की शुरुआत 1979 में फ़िल्म 'सोलवां सावन' से की थी, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में सही पहचान फ़िल्म 'हिम्मतवाला' से मिली। इस फ़िल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में शुमार हो गयीं। उन्हें तीन बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला था। 2013 में श्रीदेवी को भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया।

परिचय

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता अय्यपन हैं- जोकि एक वकील हैं। उनकी माँ का नाम राजेश्वरी है। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। बहन का नाम- श्रीलता और भाईयों के नाम आनंद और सतीश हैं। उनका विवाह निर्देशक बोनी कपूर के साथ हुआ था। उनकी दो बेटियाँ जाह्नवी और खुशी हैं।

श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की जानी मानी हस्तियों में शामिल हैं। अपनी फ़िल्मों में अपने बेहतरीन डांस और अदाओं से दर्शकों के दिलोदिमाग पर जादू कर देने वाली इस अदकारा ने 'मवाली', 'तोहफ़ा', 'मिस्टर इंडिया', 'हिम्मतवाला', 'ख़ुदा गवाह', 'चालबाज़', 'नगीना' और 'लम्हे' जैसी बेहतरीन फ़िल्मों में काम किया।[1]

फ़िल्मी कॅरियर

श्रीदेवी ने अपने वयस्क कॅरियर की शुरुआत साल 1979 में हिंदी फ़िल्म 'सोलवां सावन' से की थी। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में पहचान 1983 में आई फ़िल्म 'हिम्मतवाला' से मिली। इस फ़िल्म में उनके अपोजिट जितेंद्र नजर आये थे। यह फ़िल्म 1983 की ब्लॉकस्बस्टर फ़िल्म थी। इसके बाद उन्होंने कई फ़िल्में जितेंद्र के साथ की। उसके बाद उनकी फ़िल्म 'तोहफ़ा' आई जिसने उस दौर में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।[1]

सम्मान एवं पुरस्कार

श्रीदेवी

श्रीदेवी ने अपने कॅरियर में बहुत-सी हिट फ़िल्में की और विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किए-

  1. 2017- राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (फ़िल्म- मॉम)
  2. 2013 - भारत सरकार द्वारा भारत के चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित।
  3. 2003 में 'लच्छू महाराज पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।
  4. 2003 - भारतीय सिनेमा में विशेष योगदान के लिए श्रीदेवी को लच्छू महाराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार[1]
  1. फ़िल्मफ़ेयर स्पेशल अवार्ड- 'नगीना' और 'मिस्टर इंडिया' (2013)।
  2. फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- 'लम्हे' (1992)।

मृत्यु

श्रीदेवी का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण 24 फ़रवरी, 2018 को दुबई में हुआ। वे दुबई अपने भतीजे के विवाह में शामिल होने पहुँची थीं।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रीदेवी की मृत्यु पर दु:ख जाहिर किया। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि- "श्रीदेवी की मौत की खबर से झटका लगा है। उनकी 'मूंदरन पिराई', 'लम्हे' और 'इंग्लिश-विग्लिश' जैसी फिल्में अन्य कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। श्रीदेवी के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।" वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री के दफ्तर की ओर से ट्वीट करके दु:ख जताया गया- "प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से मैं दु:खी हूं। लंबे कॅरियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 श्रीदेवी कपूर (हिंदी) hindi.filmibeat.com। अभिगमन तिथि: 08 जून, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

श्रीदेवी विषय सूची