3 दिसंबर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 दिसंबर वर्ष का 337 वाँ (लीप वर्ष में यह 338 वाँ) दिन है। साल में अभी और 28 दिन शेष हैं।

3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।
  • 2008 - मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
  • 2004 - पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज। ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत।
    • भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
  • 2002 - यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
  • 2001 - गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।
  • 2000 - विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित, आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
  • 1999 - विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन, चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।
  • 1994 - ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
  • 1989 - रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
  • 1984 - भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
  • 1975 - लाओस गणराज्य घोषित।
  • 1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
  • 1967 - भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
    • इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
  • 1959 - भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1948 - पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई।
  • 1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
  • 1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
  • 1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
  • 1828 - एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1824 - अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।
  • 1796 - बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
  • 1790 - लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।

3 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

3 दिसंबर को हुए निधन

3 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख