3 जनवरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 जनवरी वर्ष का तीसरा दिन है। साल में अभी और 362 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 363 दिन)

3 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1833 - ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फ़ॉकलैंड द्वीप पर कब्जा जमाया।
  • 1894 - रवीन्द्र नाथ टैगोर ने 'शांति निकेतन' में 'पौष मेला' का उद्घाटन किया।
  • 1901 - 'शांति निकेतन' में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।
  • 1911 - अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।
  • 1929 - महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।
  • 1943 - टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।
  • 1956 - फ्रांस में 'एफिल टॉवर' के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान।
  • 1957 - अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की गयी।
  • 1959 - अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।
  • 1968 - देश के पहले मौसम विज्ञान रॉकेट 'मेनका' का प्रक्षेपण।
  • 1974 - बर्मा (अब म्यांमार) में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1991 - इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला।
    • ब्रिटेन से इराकी दूतावास के अाठ अधिकारियों को निष्कासित किया गया।
  • 1993 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा 'स्टार्ट द्वितीय' संधि पर हस्ताक्षर किया गया।
    • अमरीका और रूस ने अपने परमाणु हथियारों की संख्या को आधा करने पर सहमति जतायी।
  • 1995 - हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।
  • 1998 - अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।
  • 2000 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।
  • 2002 - काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत सार्वजनिक किए।
  • 2004 - 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुँचे।
    • मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये।
  • 2005 - यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ़ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।
  • 2007 - चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।
  • 2008 - बिजली उपकरण बनाने वाली 'इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड' ने उत्तराखण्ड में हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक विचारगियर संयंत्र खोलने की घोषणा की।
    • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।
  • 2009 - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में विश्वास मत हासिल किया।
  • 2013 - इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत हो गयी और 60 घायल हो गये।
  • 2015 - नाइजीरिया के पूवोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हराम का हमला, लगभग 2000 लोगों की मौत।

3 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

3 जनवरी को हुए निधन

3 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख