कमालिस्तान स्टूडियो

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
कमालिस्तान स्टूडियो
कमालिस्तान स्टूडियो
विवरण 'कमालिस्तान स्टूडियो' भारत की फ़िल्म निर्माण संस्थाओं में से एक है।
उद्योग मनोरंजन
स्थापना 1958
संस्थापक कमाल अमरोही
मुख्यालय जोगेश्वरी, मुंबई, महाराष्ट्र
अन्य जानकारी 'महल' फ़िल्म की कामयाबी के बाद कमाल अमरोही ने 1953 में 'कमाल पिक्चर्स' और 1958 में 'कमालिस्तान स्टूडियो' की स्थापना की थी।

कमालिस्तान स्टूडियो (अंग्रेज़ी: Kamalistan Studios) की स्थापना कमाल अमरोही ने की थी। कमाल अमरोही ने 1953 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी बनायी। मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में क़रीब 59 साल पहले यह स्टूडियो बना था।

कमालिस्तान स्टूडियो का निर्माण

1958 में कमाल अमरोही ने कमालिस्तान स्टूडियो की नींव रखी। कमालिस्तान एक शानदार स्टूडियो के रूप में चला। इस स्टूडियो में 'रज़िया सुल्तान' की शूटिंग के लिए कमाल साहब ने बाग़-बग़ीचे लगवाये। वे आज भी फ़िल्मकारों के काम आते हैं। रेलवे स्टेशन की ज़्यादातर शूटिंग कमालिस्तान में ही होती है। कमालिस्तान हरा-भरा और ख़ूबसूरत स्टूडियो है। यह आज भी चल रहा है। इसे उनके बेटे-बेटी चला रहे है। जाने-माने निर्माता कमाल अमरोही ने बड़े जतन से कमालिस्तान स्टूडियो बनाया था। बॉलीवुड की तमाम बेहतरीन फ़िल्में यहां शूट हुई हैं, तो बॉलीवुड वाले इसे आज भी बेहद लकी मानते हैं।

बनायी गयी फ़िल्में

'महल' और 'पाकीज़ा' जैसी सदाबहार फ़िल्मों के निर्माता कमाल अमरोही की आख़िरी निशानी कमालिस्तान स्टूडियो का अस्तित्व मिटने के कगार पर है। ख़ास बात यह है कि बॉलीवुड के कई जाने-माने फ़िल्म निर्माता आज भी इस स्टूडियो को बेहद भाग्यशाली मानते हैं। जहां खुद कमाल अमरोही ने अपने कैरियर के शुरुआती दौर में बनी सुपर हिट अशोक कुमार स्टारर फ़िल्म 'महल' को इसी स्टूडियो में शूट किया था। वहीं, कमाल की आख़िरी सुपर हिट फ़िल्म 'पाकीज़ा' की शूटिंग भी इसी स्टूडियो में हुई।

अस्सी के दशक में अमिताभ बच्चन के साथ कई सुपर हिट फ़िल्मों के मेकर 'मनमोहन देसाई' ने इसी स्टूडियो में 'अमर अकबर एंथनी', 'धर्मवीर', 'सच्चा-झूठा' और 'कुली' की शूटिंग भी की। बॉलीवुड के शो मैन सुभाष घई आज भी इस स्टूडियो को बेहद भाग्यशाली मानते हैं। घई के मुताबिक़, 'मेरी जिन फ़िल्मों की शूटिंग इस स्टूडियो में हुई, वे सभी सिल्वर जुबली रहीं।'

मुंबई में मौजूदा स्टूडियो में से ज्यादातर को अब टी.वी. सीरियल, विज्ञापन फ़िल्मों या डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 'अमर अकबर एंथनी', 'कालिया' और 'रज़िया सुल्तान' जैसी सुपरहिट फ़िल्मों को आकार देने वाले 4.5 एकड़ में फैले कमालिस्तान स्टूडियो के पास मुंबई के शूट फ्लोर एरिया का क़रीब एक-चौथाई हिस्सा है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख