अंक 7

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(अंक सात से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
अंक 7
अंक 7
विवरण अंक 7 को एक भाग्यशाली अंक के रूप में जाना जाता है।
हिंदी सात
अंग्रेज़ी Seven
रोमन VII
महत्त्व संगीत के स्वर- 7; इंद्रधनुष में रंग- 7; विश्व के आश्चर्य- 7; सागरों की संख्या- 7; सप्ताह के दिन- 7
संबंधित लेख 18, 786
अन्य जानकारी ह्वयू.एस. वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार मनुष्य के सोने की अवधि आम तौर पर 7 घंटा है।

सभी अंकों का अपना महत्व है किन्तु "7" अंक की महत्ता प्राचीन काल से ही महत्त्वपूर्ण है। अंक 7 को एक भाग्यशाली अंक के रूप में जाना जाता है। यदि आपसे 1 से 10 के बीच का एक नंबर चुनने को कहा जाए तो किसे चुनेंगे? मनोवैज्ञानिक शोध कहते हैं कि ज्यादातर लोगों का जवाब 7 होता है। आम समाज में कोई न बहुत नीचे रहना चाहता है, न सबसे ऊपर। परीक्षा में सौ फीसदी अंक कम आते हैं, जबकि 70-80 फीसदी सर्वाधिक। इसका अर्थ है आप औसत से कुछ ऊपर की योग्यता रखते हैं। यह है मनोविज्ञान की बात, लेकिन अंक सात कई वजहों से ख़ास है, जानिए क्यों।

इन्द्रधनुष के सात रंग

बारिश के बाद सूर्य का प्रकाश (धूप) आने पर कई बार आसमान में रंगों का प्रतिबिंब दिखाई देता है। इसके बाहरी हिस्से में लाल, भीतरी हिस्से में बैंगनी रंग दिखता है। कभी-कभी एक इंद्रधनुष के पीछे दूसरा भी नज़र आता है, जिसमें रंगों का क्रम उलट जाता है। लाल-बैगनी के अलावा इंद्रधनुष के अन्य रंग हैं, नारंगी, पीला, हरा, नीला और इंडिगो। थॉमस यंग ने 1804 में इंद्रधनुष को सबसे पहले परिभाषित किया था।

संगीत के सात स्वर

सात स्वरों यानी संगीत से कौन परिचित नहीं होगा और 7 स्वरों में प्रत्येक ध्वनि तथा ब्रम्हाण्ड का संगीत समाया हुआ है।

संगीत के सात स्वर (सुर)
स्वर पूरा नाम आधार (पशु-पक्षी) चित्र
सा षड्ज मोर
मोर
रे रिषभ वृषभ
बैल
गांधार बकरी
बकरी
मध्यम फाख्ता/बगुला
बगुला
पंचम कोयल / पपीहा
कोयल
धेवत घोड़ा
घोड़ा
नी निषाद हाथी
हाथी

विश्व के सात आश्चर्य

प्राचीन आश्चर्यो में मिस्र में गिजा के विशाल पिरामिड, बेबीलोन के हैंगिंग गार्डन, ओलंपिया में ज्यूइस की मूर्ति, आर्टिमिस का मंदिर, रोडस का कॅलसस, एलेक्जेंड्रिया का लाइट हाउस और हलीकार्नसस का मॉसोलियम है। यूनेस्को की नई सूची में मैक्सिको का चेचेन इत्जा, रियो डि जेनेरियो (ब्राजील) का क्राइस्ट दि रीडीमर, रोम (इटली) जोर्डन का पेट्रा, आगरा का ताजमहल इसमें शामिल किया गया है।

सात समुद्र (महासागर)

फ़िल्म 'तकदीर' का गीत सात समंदर पार से, गुडियों के बाज़ार से अच्छी-सी गुडिया लाना.. पापा जल्दी आ जाना.. सुपरहिट हुआ। रुडयार्ड किपलिंग ने 1896 में 'दि सेवन सीज' नामक कविताओं की श्रृंखला रची थी, जिसे उन्होंने मुंबई को समर्पित किया। ये 7 समुद्र हैं : उत्तरी प्रशांत महासागर, दक्षिणी प्रशांत महासागर, उत्तरी अटलांटिक महासागर, दक्षिणी अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, दक्षिणी महासागर और आर्कटिक महासागर

सप्ताह के सात दिन

आधुनिक काल में सप्ताह को 7 दिन में बांटा गया है, जबकि प्राचीन समय में 3 से 8 दिन का हफ्ता माना जाता था। इसमें बाज़ार के समीकरण फिट नहीं बैठते थे। रोम में पहली बार 7 दिन का सप्ताह बनाया गया। 7 दिन के नाम सूर्य, चंद्रमा सहित पांच अन्य ग्रहों मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि के नाम पर रखे गए। भारतीय काल गणना में सप्ताह को सात वारों (दिनों) में बाँटा गया है। सप्ताह सात दिन - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार

सात सद्गुण और सात दुर्गुण

मनुष्य के 7 सद्गुणों को दो भागों में बांटा गया है। पहले चार ग्रीक समाज के हैं, जिन्हें हम हर समाज पर लागू कर सकते हैं-विवेक, न्याय, संयम, साहस, जबकि 3 धार्मिक सद्गुण ईसाई धर्म से लिए गए हैं - दयालुता, विश्वास, आशा।

  • महान् दार्शनिक दांते की रचना दि डिवाइन कॉमेडी के अनुसार ये सद्गुण-दुर्गुण हैं :
सात सद्गुण

विनम्रता, उदारता (प्रशंसा), क्षमाशीलता, परिश्रम, दयालुता, संयम, पवित्रता

सात दुर्गुण

ईष्र्या, क्रोध, आलस्य, लालच, भोग, आसक्ति, कामुकता

सेवन इयर इच

इस मुहावरे को 1899 में गढ़ा गया था। माना गया कि विवाह के सात वर्ष के उपरांत दांपत्य में नीरसता आ जाती है। मशहूर एक्ट्रैस मर्लिन मुनरो की फ़िल्म सेवन इयर इच काफ़ी चर्चित रही। हालांकि दांपत्य में नीरसता का यह समय अब दस वर्ष कर दिया गया है।

क्या आप जानते हैं

  • ह्वयू.एस. वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार मनुष्य के सोने की अवधि आम तौर पर 7 घंटा है।
  • नेटबॉल, हैंडबॉल और वाटर पोलो में हमेशा 7 खिलाडी होते हैं।
  • जेम्स बॉन्ड का सीक्रेट नंबर है 007।

सात अंक के कुछ जाने माने महत्व

  • 7 ग्रह (9 ग्रहों में राहु और केतु का अस्तित्व नहीं हैं) - क़रीब 1800 ईसा पूर्व के इतिहास में भी अंक सात को वर्णन मिलता है। जिसमें सौर मण्डल में सात ग्रहों का ज़िक्र किया गया है।
  • 7 घोड़े सूर्य के रथ के
  • 7 दिनों में संसार की रचना - सभी धर्मों में अंक सात को जड़ अंक माना जाता है। क्योंकि ईश्वर ने संसार की रचना सात दिनों के भीतर की थी।
  • 7 परिक्रमा
  • 7 गुण (विश्वास, आशा, दान, निग्रह, धैर्य, न्याय, त्याग)
  • 7 पाप (अभिमान, लोभ, क्रोध, वासना, ईर्ष्या, आलस्य, अति भोजन)
  • 7 उपहार आत्मा के (विवेक, प्रज्ञा, उपदेश, भक्ति, ज्ञान, शक्ति, ईश्वर का भय)
  • 7 तंत्र-मंत्र
  • 7 ताल (नैनीताल, भीमताल, नौकुचियां ताल, राम ताल, सीता ताल, लक्ष्मण ताल और सात ताल)
  • स्नान के भी सात प्रकार - मन्त्र स्नान, मौन स्नान, अग्नि स्नान, वायव्य स्नान, दिव्य स्नान, मसग स्नान और मानसिक स्नान।
  • सात लोक अर्थात् - भू:, भुव:, स्व:, मह:, जन, जप और तप।
  • सुबह सवेरे सात पदार्थों के दर्शन।
विभिन्न नृत्य शैली


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख