- अब्दुल मोमिन एक कम्युनिस्ट नेता था।
- कलकत्ता में सविनय अवज्ञा आन्दोलन के ठीक पहले (अप्रैल, 1930 ई. में) अब्दुल मोमिन ने गाड़ी वालों की एक अत्यन्त सफल हड़ताल का नेतृत्व किया था।
- इस हड़ताल का आयोजन तीसरे पहर सामान ढोने पर लगाए गए प्रतिबन्ध के विरुद्ध किया गया था।
- इसके अन्तर्गत शहर की सड़कों पर गाड़ियों को खड़ाकर यातायात रोक दिया गया, जिससे प्रशासन को अत्यधिक परेशानी हुईं।
- मोमिन जीवन भर श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे तथा इस दौरान उन्हें कुछ बार जेल भी जाना पड़ा।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
नागोरी, डॉ. एस.एल. “खण्ड 3”, स्वतंत्रता सेनानी कोश (गाँधीयुगीन), 2011 (हिन्दी), भारतडिस्कवरी पुस्तकालय: गीतांजलि प्रकाशन, जयपुर, पृष्ठ सं 13।