अल्बर्ट प्रथम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अल्बर्ट प्रथम (1875-1934), बेल्जियम का राजा। संसार का भ्रमण कर अल्बर्ट 1909 ई. में बेल्जियम की राजगद्दी पर बैठा। उसने अध्ययन विदेशों में जा-जाकर किया था, और साहित्य तथा कला को अपनी संरक्षा दी। अनेक साहित्यकार और कलावंत उसके मित्र थे। सन्‌ 1914 के महायुद्ध में उसने सालों जर्मनी से मोर्चा लिया। बाद, विध्वस्त बेल्जियम के पुनर्निर्माण में वह दत्तचित्त हुआ। नमूर में चट्टानों से गिर जाने से उसकी आकस्मिक मृत्यु हुई।[1]




पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 266 |

संबंधित लेख