आरोग्य व्रत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
  • भाद्रपद की पूर्णिमा के उपरान्त प्रथम प्रतिपदा से आश्विन की पूर्णिमा तक आरोग्यव्रत किया जाता है।
  • आरोग्य व्रत में दिन में अनिरुद्ध की कमलों एवं जाती फलों से पूजा की जाती है।
  • आरोग्य व्रत में होम तथा अन्त के पूर्व तीन दिनों का उपवास किया जाता है।
  • आरोग्य व्रत से स्वास्थ्य, सौंदर्य एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।[1]
  • आरोग्य व्रत दशमी व्रत है।
  • नवमी पर उपवास तथा दशमी पर लक्ष्मी एवं हरि की पूजा की जाती है।[2]

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. विष्णुधर्मोत्तर पुराण (3|205|1-7); हेमाद्रि व्रतखण्ड (2, 761
  2. हेमाद्रि व्रतखण्ड 1, 963-965

संबंधित लेख