उडुपी रामचन्द्र राव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(उडुपी रामचंद्र राव से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
उडुपी रामचन्द्र राव
उडुपी रामचन्द्र राव
पूरा नाम उडुपी रामचन्द्र राव
जन्म 10 मार्च, 1932
जन्म भूमि अडमारू, उडुपी, कर्नाटक
मृत्यु 24 जुलाई, 2017
मृत्यु स्थान इन्दिरा नगर, बेंगलुरु, कर्नाटक
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम
भाषा हिन्दी, अंग्रेज़ी
शिक्षा विज्ञान विषय से स्नातक (1951), एम.एस. (1953), पी.एच.डी.(1960)
विद्यालय मद्रास विश्वविद्यालय, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, गुजरात विश्वविद्यालय
पुरस्कार-उपाधि पद्मभूषण (1976), ग्रुप अचीवमेंट पुरस्कार, नासा (1973), थियोडोर वॉन कार्मन पुरस्कार (2005), विश्वमानव पुरस्कार (2007), पद्म विभूषण (2017) आदि।
प्रसिद्धि वैज्ञानिक तथा 'इसरो' के भूतपूर्व अध्यक्ष
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी आपने यूरोप के सबसे पुराने विश्वविद्यालय 'यूनिवर्सिटी ऑफ़ बोलोग्ना' सहित लगभग 21 विश्वविद्यालयों से डी.एस.सी. (ऑनोरिस कासा) की उपाधि पाई है।

उडुपी रामचन्द्र राव (अंग्रेज़ी: Udupi Ramachandra Rao, जन्म- 10 मार्च, 1932, उडुपी; मृत्यु- 24 जुलाई, 2017, बेंगलुरु) भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिक और 'इसरो' (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के भूतपूर्व अध्यक्ष थे। वे भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के शासी परिषद के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे। प्रोफ़ेसर यू.आर. राव अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे, जिन्होंने भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास और संचार तथा प्राकृतिक संसाधनों के सुदूर संवेदनों में व्यापक उपयोग की दिशा में मौलिक योगदान दिया। उनको भारत सरकार द्वारा 1976 में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में 'पद्म भूषण' से तथा वर्ष 2017 में 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया था।

जन्म तथा शिक्षा

यू.आर.राव. का जन्म 10 मार्च, 1932 में भारत के अडमारू, उडुपी में हुआ था। इन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से 1951 में विज्ञान विषय से स्नातक किया था। इसके बाद 1953 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से एम.एस. और फिर 1960 में गुजरात विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की डिग्री प्राप्त की। तत्पश्चात् वे विदेश चले गये और एमआईटी में संकाय सदस्य और टेक्सास विश्वविद्यालय, डलास में सहायक प्रोफ़ेसर के रूप में भी कार्य किया। इसके बाद उन्होंने कई अग्रणी और अन्वेषण अंतरिक्षयानों पर प्रमुख प्रयोगकर्ता के रूप में खोज की।

भारत वापसी

प्रोफ़ेसर राव 1966 में भारत लौटे और 'भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला', अहमदाबाद में प्रोफ़ेसर का पद सँभाला। तेज़ीसे विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की अनिवार्य आवश्यकता से आश्वस्त प्रोफ़ेसर राव ने 1972 में भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की स्थापना की जिम्मेदारी ली। उनके मार्ग-निर्देशन के तहत 1975 में प्रथम भारतीय उपग्रह 'आर्यभट' से शुरुआत करते हुए संचार, सुदूर संवेदन और मौसम विज्ञान सेवाएँ प्रदान करने के लिए 18 से अधिक उपग्रह अभिकल्पित और प्रमोचित किए गए।

अध्यक्ष और सचिव का पद

1984 में अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव के रूप में पदभार सँभालने के बाद प्रोफ़ेसर राव ने रॉकेट प्रौद्योगिकी के विकास को गति दी, जिसके परिणामस्वरूप एएसएलवी रॉकेट और ध्रुवीय कक्षा में 2.0 टन वर्ग के उपग्रहों को प्रमोचित करने में सक्षम, संक्रियात्मक पीएसएलवी प्रमोचन यानों का सफल प्रमोचन क्रियान्वित हुआ। प्रोफ़ेसर राव ने 1991 में भू-स्थिर प्रमोचन यान जीएसएलवी और क्रायोजनिक प्रौद्योगिकी के विकास को प्रवर्तित किया।

रचना कार्य

प्रोफ़ेसर राव ने ब्रह्माण्डीय किरणें, अंतर-ग्रहीय भौतिकी, उच्च ऊर्जा, खगोल विज्ञान, अंतरिक्ष उपयोग और उपग्रह तथा रॉकेट प्रौद्योगिकी पर 350 से अधिक वैज्ञानिक और तकनीकी आलेख प्रकाशित किये है और कई पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने यूरोप के सबसे पुराने विश्वविद्यालय 'यूनिवर्सिटी ऑफ़ बोलोग्ना' सहित लगभग 21 विश्वविद्यालयों से डी.एस.सी. (ऑनोरिस कासा) की उपाधि भी पाई है।

पुरस्कार

  1. 1976 - पद्मभूषण
  2. 1973 - नासा, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा ग्रुप अचीवमेंट पुरस्कार
  3. 1975 - एकेडमी ऑफ़ साइंस, यू.एस.एस.आर द्वारा मेडल ऑफ़ ऑनर
  4. 1975 - कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार
  5. 1975 - हरि ओम विक्रम साराभाई पुरस्कार
  6. 1975 - शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार
  7. 1980 - नेशनल डिज़ाइन पुरस्कार
  8. 1980 - वास्विक अनुसंधान पुरस्कार
  9. 1983 - कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार
  10. 1987 - पी.सी. महल्नोबिस पदक
  11. 1993 - मेघनाद साहा पदक
  12. 1994 - पी.सी. चंद्रा पुरस्कार
  13. 1994 - इलेक्ट्रॉनिक्स मैन ऑफ़ द ईयर पुरस्कार
  14. 1995 - ओम भासिन पुरस्कार
  15. 1995 - ज़हीर हुसैन स्मारक पुरस्कार
  16. 1995 - आर्यभट पुरस्कार
  17. 1995 - जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार
  18. 1996 - एस.के. मित्र जन्म शताब्दी स्वर्ण पदक
  19. 1997 - युद्धवीर फ़ाउंडेशन पुरस्कार
  20. 1997 - विश्वभारती विश्वविद्यालय का रवींद्रनाथ टैगोर पुरस्कार
  21. 1999 - गूजरमल मोदी साइंस फ़ाउंडेशन पुरस्कार
  22. 2001 - कन्नड विश्वविद्यालय, हम्पी से नाडोजा पुरस्कार
  23. 2001 - इंजीनियरिंग ऑफ़ आईएनएई में लाइफ़ टाइम कंट्रीब्यूशन पुरस्कार
  24. 2002 - सर एम. विश्वेश्वरैया स्मारक पुरस्कार
  25. 2003 - प्रेस ब्यूरो ऑफ़ इंडिया पुरस्कार
  26. 2004 - विश्वभारती फ़ाउंडेशन, हैदराबाद से स्टार ऑफ़ इंडिया पुरस्कार
  27. 2004 - विशेष पुरस्कार 2004, कर्नाटक मीडिया अकादमी
  28. 2007 - 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' का लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
  29. 2007 - कर्नाटक विज्ञान और प्रौद्योगिकी अकादमी का प्रतिष्ठित वैज्ञानिक स्वर्ण पदक
  30. 2007 - विश्वमानव पुरस्कार
  31. 2008 - आईएससीए से 2007-2008 के लिए जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार
  32. 2008 ए.वी. रामाराव प्रौद्योगिकी पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

  1. 1991 - यू.एस.एस.आर. का यूरी गेगरीन पदक
  2. 1992 - अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर अलान डी एमिल पुरस्कार
  3. 1994 - फ़्रैंक जे मलिना पुरस्कार (अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्षयानिकी संघ)
  4. 1996 - कोसपार का विक्रम साराभाई पदक
  5. 1997 - "स्पेस टेक्नॉलोजी फ़ॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट" पुस्तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्षयानिकी अकादमी से "सर्वोत्कृष्ट पुस्तक पुरस्कार"
  6. 2000 - आईएसपीआरएस से एडवर्ड डोलेज़ाल पुरस्कार
  7. 2004 - प्रतिष्ठित अंतरिक्ष पत्रिका, स्पेस न्यूज़ ने प्रोफ़ेसर यू.आर.राव को 10 शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष हस्तियों में एक चुना है, जिन्होंने 1989 से दुनिया में नागरिक, वाणिज्य और रक्षा अंतरिक्ष में पर्याप्त अंतर पैदा किया है।
  8. 2005 - थियोडोर वॉन कार्मन पुरस्कार, जो कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्षयानिकी अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार है।

सम्मान

उडुपी रामचन्द्र राव पर गूगल का डूडल
  1. कन्नड विश्वविद्यालय, हम्पी से डी.लिट. (ऑनरेरी कासा)
  2. निम्न विश्वविद्यालयों से डी.एस.सी. (ऑनरेरी कासा)-
  • 1976 मैसूर विश्वविद्यालय
  • 1976 राहुरी विश्वविद्यालय
  • 1981 कलकत्ता विश्वविद्यालय
  • 1984 मंगलूर विश्वविद्यालय
  • 1992 बनारस विश्वविद्यालय
  • 1992 उदयपुर विश्वविद्यालय
  • 1993 तिरुपति विश्वविद्यालय (एस.वी.)
  • 1994 हैदराबाद विश्वविद्यालय (जे.एन.)
  • 1994 मद्रास (अन्ना विश्वविद्यालय)
  • 1994 रूड़की विश्वविद्यालय
  • 1995 पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला
  • 1997 श्री शाहुजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
  • 1999 इंडियन स्कूल ऑफ़ माइन्स, धनबाद
  • 2001 कन्नड विश्वविद्यालय, हम्पी से डी.लिट (ऑनरेरी कासा)
  • 2002 चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
  • 2005 यू.पी.टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
  • 2006 विश्वेश्वरैया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, बेलगाम
  • 2007 इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलोजी, दिल्ली
  • 1992 यूनिवर्सिटी ऑफ़ बोलोग्ना (इटली),

शिक्षावृत्तियाँ

  1. इंडियन एकाडमी ऑफ़ साइंसस के फ़ेलो
  2. इंडियन नेशनल साइंस एकाडमी के फ़ेलो
  3. राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के फ़ेलो
  4. थर्ड वर्ल्ड एकाडमी ऑफ़ साइंसस के फ़ेलो
  5. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्षयानिकी अकादमी के फ़ेलो
  6. भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी के फ़ेलो
  7. भारतीय अंतरिक्षयानिकी सोसाइटी के फ़ेलो
  8. अंतरिक्षयानिकी सोसाइटी के सम्मानी सदस्य
  9. इन्स्टिट्यूशन ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर्स के प्रतिष्ठित फ़ेलो
  10. भारतीय राष्ट्रीय कार्टोग्राफ़िक संघ के सम्मानी सदस्य
  11. भारतीय प्रसारण और इंजीनियरिंग सोसाइटी के फ़ेलो
  12. एयरो मेडिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के सम्मानी सदस्य
  13. भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद के प्रतिष्ठित फ़ेलो
  14. वर्ल्ड एकाडमी ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंसस, यू.एस.ए. के फ़ेलो.

धारित पद

  1. 1988 - अध्यक्ष, पीआरएल काउंसिल, इसरो-डीओएस
  2. 2005 - अध्यक्ष, कर्नाटक विज्ञान और प्रौद्योगिकी अकादमी
  3. 2007 - अतिरिक्त निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्रा.लि. बैंगलूर
  4. 2007 - अध्यक्ष, अंतरिक्ष भौतिकी केंद्र, कोलकाता
  5. 2006-2011 - कुलपति, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ
  6. 2006-2010 - सदस्य, केंद्रीय निदेशक मंडल, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया
  7. 2007 - अध्यक्ष, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम-विज्ञान संस्थान का शासी परिषद, पुणे
  8. 1997 - सह-अध्यक्ष, राष्ट्रीय अंटार्कटिक और महासागर अनुसंधान केंद्र, गोआ का शासी परिषद
  9. 1984-1994 - अध्यक्ष, अंतरिक्ष आयोग/सचिव, अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार और अध्यक्ष भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), बैंगलूर
  10. 1981-2001 - सदस्य, अंतरिक्ष आयोग, भारत सरकार
  11. 2001-2002 - अध्यक्ष, प्रसार भारती मंडल
  12. 1997-2001 - सदस्य, प्रसार भारती मंडल
  13. 1998-2001 - सदस्य, राष्ट्रीय सुरक्षा परामर्शी मंडल
  14. 1997-2000 - अध्यक्ष, बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर संयुक्त राष्ट्र समिति (यू.एन.-काप्यूस)
  15. 1975-1984 - निदेशक, इसरो उपग्रह केंद्र, बैंगलूर
  16. 1994-1999 - डॉ.विक्रम साराभाई प्रतिष्ठित प्रोफ़ेसर, अंतरिक्ष विभाग
  17. 1972-1975 - परियोजना निदेशक, भारतीय वैज्ञानिक उपग्रह परियोजना, बैंगलूर
  18. 1969-1972 - प्रोफ़ेसर, भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद
  19. 1966-1969 - एसोसिएट प्रोफ़ेसर, भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद
  20. 1963-1966 - सहायक प्रोफ़ेसर, एस.डब्ल्यू सेंटर फ़ॉर एडवान्स्ट रिसर्च, डलास, टेक्सास
  21. 1961-1963 - पोस्ट डॉक्टोरल फ़ेलो, एमआईटी, यूएसए

अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियाँ

  1. 1986-1992 - उपाध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्षयानिकी संघ
  2. 1988 से अब तक अध्यक्ष, आइएएफ़ के विकासशील राष्ट्रों के साथ संपर्क के लिए समिति (सीएलओडीआईएन)
  3. 1997-2000 - अध्यक्ष, यू.एन-काप्यूस (बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर संयुक्त राष्ट्र समिति)
  4. 1999 - अध्यक्ष, यूनिस्पेस- III सम्मेलन
  5. 2007 - अध्यक्ष, 30वीं अंतर्राष्ट्रीय अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री समिति की बैठक
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्षयानिकी संघ कांग्रेस के भाग के रूप में विशेष पूर्ण वर्तमान घटना सत्रों का संपूर्ण आयोजन किया
  1. 1987 - मानव जाति के लाभार्थ अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग, ब्राइटन (आईएएफ़)
  2. 1988 - बैंगलूर, भारत में अंतरिक्ष और सूखा प्रबंधन (आईएएफ़)
  3. 1989 - मालागा, स्पेन में अंतरिक्ष और बाढ़ प्रबंधन (आईएएफ़)
  4. 1990 - ड्रेसडेन, जर्मनी में अंतरिक्ष और वन प्रबंधन (आईएएफ़)
  5. 1991 - मान्ट्रियाल, कनाडा में अंतरिक्ष और कृषि प्रबंधन (आईएएफ़)
  6. 1992 - वाशिंगटन, यू.एस.ए. में अंतरिक्ष और विकासशील राष्ट्र (आईएएफ़)
  7. 1993 - ग्रेज़, ऑस्ट्रिया में अंतरिक्ष और पर्यावरण (आईएएफ़)
  8. 1994 - जेरुसलेम, इज़राइल में अंतरिक्ष और ग्रामीण विकास (आईएएफ़)
  9. 1995 - ओस्लो, नार्वे में शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और पर्यावरण मॉनिटरन के लिए अंतरिक्ष (आईएएफ़)
  10. 1996 - बीजिंग, चीन में जनसंख्या गतिकी और शहरी पर्यावरण प्रबंधन (आईएएफ़)
  11. 1997 - टुरिन, इटली में तेज़ीसे विकास के लिए अंतरिक्ष और औद्योगिक साझेदारी (आईएएफ़)
  12. 1998 - परिवर्ती आर्थिक परिदृश्य में अंतरिक्ष, मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया (आईएएफ़)
  13. 1999 - धारणीय आर्थिक विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, एमस्टरडैम, नीदरलैंड (आईएएफ़)
  14. 2000 - अगली सहस्राब्दि में अंतरिक्ष - रियो डी जेनेरो, ब्राज़ील में एक उचित गांव की ओर (आईएएफ़)
  15. 2001 - अंतरिक्ष और सूचना प्रौद्योगिकी - टाउलाउस, फ़्रांस में डिजिटल विभाजन से डिजिटल सेतु तक (आईएएफ़)
  16. 2002 - निदेशक - पोमोना, कैलिफ़ोर्निया में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष विश्वविद्यालय हेतु "मानव स्वास्थ्य संवर्धन के लिए अंतरिक्ष" पर ग्रीष्म कालीन डिज़ाइन परियोजना।
  17. 2002 - वैश्विक समस्याओं के लिए अंतरिक्ष समाधान: हूस्टन, यूएसए में मानव सुरक्षा विकास में सभी हितधारकों के साथ साझेदारी निर्माण (आईएएफ़)।
  18. 2003 - ब्रेमेन, जर्मनी में वहन क्षमता में वृद्धि के लिए अंतरिक्ष (आईएएफ़)
  19. 2004 - वैंकूवर, कनाडा में वैश्विक पैमाने पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन (आईएएफ़)
  20. 2005 - फ़ुकाउका, जापान में धारणीय विकास के लिए अंतरिक्ष शिक्षा और क्षमता निर्माण
  21. 2006 - वैलेन्शिया, स्पेन में जल संसाधन प्रबंधन के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग (आईएएफ़)
  22. 2007 - ग़रीबी उन्मूलन के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, हैदराबाद, भारत (आईएएफ़)
  23. 1979 - विएना में आयोजित यूएनआईएसपीएसीई- III सम्मेलन के अध्यक्ष
  24. 1980 से 1994 तक - काप्यूस के भारतीय शिष्ट मंडल और एस एंड टी उप-समिति का नेतृत्व किया, यूएनआईएसपीएसीई- II के 1982 में और यूएनआईएसपीएसीई- III के 2000 में अध्यक्ष
  25. बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर संयुक्त राष्ट्र समिति के अध्यक्ष (1996-1999)
  26. विभिन्न पत्रिकाओं में लगभग 360 वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी आलेख प्रकाशित
  27. हाल ही में तीन पुस्तकों के लेखक
  • "पर्स्पेक्टिव इन कम्यूनिकेशन्स" (1987), वर्ल्ड साइंटिफ़िक पब्लि.कं.प्रा.लि.
  • "स्पेस एंड एजेंडा 21 – केरिंग फ़ॉर प्लैनेट अर्थ" (1995) प्रिज़्म बुक्स प्रा.लि. (बैंगलूर).
  • "स्पेस टेक्नॉलोजी फ़ॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट" (1996) – टाटा मॅकक्रा हिल पब्लि. नई दिल्ली

मृत्यु

उडूपी रामचन्द्र राव का निधन 24 जुलाई, 2017 को इन्दिरा नगर, बेंगलुरु, कर्नाटक में हृदयाघात के पश्चात लंबी विमारी के कारण हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख