कंस टीला मथुरा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कंस टीला भारत के उत्तर प्रदेश में मथुरा में स्थित है। कंस टीला यमुना किनारे परिक्रमा मार्ग, मथुरा पर स्थित है।

  • कहते हैं यह स्थान पाँच हज़ार साल पुराना है परंतु यहाँ बना मंदिर नवनिर्मित है।
  • यह चालीस फीट ऊँचे टीले पर बना आयताकार (120’ X 80’) आधार का मन्दिर है। सड़क से टीले पर जाने के लिए सीढ़ियाँ निर्मित हैं। यह नवनिर्मित मन्दिर ईंट व सीमेंट से बना है जिसका मुख्य द्वार पक्षिम की ओर है।
  • यहाँ बना मन्दिर, कंस का भगवान कृष्ण और बलराम द्वारा वध किया जाने वाले स्थान के रूप में विख्यात है। बताया जाता है कि भगवान कृष्ण ने इस टीले से कंस को लुढ़काया था। भगवान कृष्ण और बलराम के अलावा यहाँ एक प्राचीन पीपल का पेड़ व हनुमान जी की प्रतिमा को भी पूजा जाता है। यह एक प्राकर्तिक रचना प्रतीत होती है क्योंकि नदी द्वारा बनी पुरानी दीवार इससे मिली हुई लगती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख