काला वेंकटराव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
काला वेंकटराव
काला वेंकटराव
पूरा नाम काला वेंकटराव
जन्म 7 जुलाई, 1900
जन्म भूमि पश्चिमी गोदावरी ज़िला, आंध्र प्रदेश
मृत्यु 28 मार्च, 1959
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि स्वतंत्रता सेनानी
जेल यात्रा काला वेंकटराव विभिन्न आंदोलनों में भाग लेने के कारण 8 बार जेल गये।
संबंधित लेख महात्मा गाँधी, असहयोग आंदोलन, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
अन्य जानकारी काला वेंकटराव 1947 से 1959 तक वे पहले मद्रास और फिर आंध्र प्रदेश बन जाने पर वहां विभिन्न विभागों के मंत्री रहे।

काला वेंकटराव (अंग्रेज़ी: Kala Venkatarao, जन्म- 7 जुलाई, 1900, पश्चिमी गोदावरी ज़िला, आंध्र प्रदेश; मृत्यु- 28 मार्च, 1959) दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतिक कार्यकर्ता थे। इन्होंने गाँधी जी के 'असहयोग आंदोलन' में भाग लिया था।

संक्षिप्त परिचय

  • असहयोग आंदोलन मेंं भाग लेने के लिए काला वेंकटराव ने अपनी बी.ए. की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी, जो बाद में उन्होंने गुजरात विद्यापीठ से पूरी की।
  • 1921 से आरंभ उनकी सक्रियता स्वतंत्रता संग्राम में बराबर बनी रही। वे विभिन्न आंदोलनों में भाग लेने के कारण 8 बार जेल गये और फिर भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के कारण भी जेल गए। इसके बाद वे 1945 में ही जेल से बाहर आ सके।
  • काला वेंकटराव 1937 में मद्रास विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे।
  • 1946 में वे देश की संविधान परिषद के सदस्य बने थे।
  • 1947 से 1959 तक वे पहले मद्रास और फिर आंध्र प्रदेश बन जाने पर वहां विभिन्न विभागों के मंत्री रहे।
  • काला वेंकटराव भूमि सुधार के विशेष ज्ञाता थे। वे पट्टाभि सीतारामैया के प्रमुख सहयोगी रहे थे।
  • काला वेंकटराव का निधन 28 मार्च, 1959 को हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख