गढ़ाकोटा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

गढ़ाकोटा सागर ज़िला, मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। इस स्थान की गणना गढ़मंडला के राजा और वीरांगना रानी दुर्गावती के श्वसुर संग्राम सिंह (मृत्यु 1541 ई.) के बावन गढ़ों में की जाती थी।[1]

  • मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब के शासन काल में मुग़लों की सेना और ओरछा नरेश छत्रसाल में पहला बड़ा युद्ध गढ़ाकोटा में हुआ था।
  • इस युद्ध के समय मुग़लों का सेनापति रणदूलह ख़ाँ था। युद्ध में मुग़लों की भारी हार हुई।
  • गढ़ाकोटा के युद्ध का सुंदर वर्णन लाल कवि ने 'क्षत्रप्रकाश' नामक हिन्दी काव्य में किया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 277 |

संबंधित लेख