ग्यालशिंग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
ग्यालशिंग, सिक्किम

ग्यालशिंग या गेजिंग (अंग्रेज़ी: Gyalshing or Geyzing) पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम राज्य में स्थित एक नगर है। यह समुद्र तल से 1,900 मीटर की ऊंचाई पर है। ग्यालशिंग पश्चिमी सिक्किम ज़िले का मुख्यालय है।

  • ग्यालशिंग हिमालय क्षेत्र के सबसे ख़ूबसूरत और पवित्र स्थानों में एक माना जाता है।
  • यहाँ के अधिकांश लोग नेपाली हैं और नेपाली भाषा यहाँ की प्रमुख भाषा है।
  • अनेक मठों की स्थिति के कारण ग्यालशिंग को 'मठभूमि' के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस क्षेत्र की जैव विविधता इस स्थान को अन्य स्थानों से अलग करती है।
  • ग्यालशिंग के कुछ मठ तो शताब्दियों पुराने हैं। एक पहाड़ी चोटी पर स्थित संगा चोलिंग मठ सन 1697 में बनवाया गया था। इसे सिक्किम के सबसे प्राचीन मठों में से एक माना जाता है।
  • यहाँ की खेचेओपलरी झील धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।
  • एशिया का दूसरा सबसे ऊंचा सिंगशोर झूला पुल यहाँ आने वाले पर्यटकों के आकर्षण के केन्द्र में रहता है।
  • पश्चिमी सिक्किम के हर हिस्से में खूबसूरत झरनों को देखा जा सकता है। इस ज़िले को लोकप्रिय जोंगरी-गोईचाला पैदल यात्रा मार्ग का प्रवेश द्वार माना जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख