चित्र सामान्य ज्ञान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहां जाएं: भ्रमण, खोज
गणराज्य कला पर्यटन दर्शन इतिहास धर्म साहित्य सम्पादकीय सभी विषय ▼
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
हिन्दी भूगोल इतिहास विज्ञान अर्थशास्त्र शिक्षा कम्प्यूटर कला राजनीति चित्र महाभारत रामायण खेल
राज्यों के सामान्य ज्ञान
छत्तीसगढ़ झारखण्ड

पन्ने पर जाएँ

1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14

1. यह कौन-सी इमारत है?
Red-Fort.jpg

अम्बर क़िला, जयपुर
जयगढ़ क़िला, जयपुर
लाल क़िला, आगरा
लाल क़िला, दिल्ली
दिल्ली का लाल क़िला दुनिया के सर्वाधिक प्रभावशाली भव्‍य महलों में से एक है। लाल क़िला का यह नाम इसलिए पड़ा क्‍योंकि यह लाल पत्‍थरों से बना हुआ है। दिल्ली में स्थित यह ऐतिहासिक क़िला मुग़लकालीन वास्तुकला की नायाब धरोहर है। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- लाल क़िला दिल्ली

2. यह कौन-सा पक्षी है?
Parrot-7.jpg

टिटिहरी
नीलकंठ
तोता
कठफोड़वा
तोता (अंग्रेज़ी : Parrot) एक घरेलू पक्षी है। तोते का वैज्ञानिक नाम सिटाक्यूला क्रेमरी है। यह छोटे आकार का छरहरा और लंबी व पतली पूँछ वाला बीजभक्षी है। तोता, पक्षियों के सिटैसी गण के सिटैसिडी कुल का पक्षी है, जो गरम देशों का निवासी है। यह बहुत सुंदर पक्षी है। यह हरे रंग का 10-12 इंच लंबा पक्षी है, जिसके गले पर लाल कंठ होता है। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- तोता

3. यह किसकी प्रतिमा है?
Tirthankar-1.jpg

जैन तीर्थंकर जम्बूस्वामी
तीर्थंकर पार्श्वनाथ
बुद्ध प्रतिमा
गोमतेश्वर की प्रतिमा
आसनस्थ ऋषभनाथ
तीर्थ का अर्थ जिसके द्वारा संसार समुद्र तरा जाए,पार किया जाए और वह अहिंसा धर्म है। इस विषय में जिन्होंने प्रवर्तन किया, उपदेश दिया, उन्हें तीर्थंकर कहा गया है। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- तीर्थंकर

4. यह किस फ़सल के खेत है?
Mustard.jpg

पलाश
सरसों
सूरजमुखी
गेंदा
धान की खेती
कृषि खेती और वानिकी के माध्यम से खाद्य और अन्य सामान के उत्पादन से सम्बंधित व्यवसाय है। इसने सभ्यताओं के उदय और विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेती में पशुपालन, जंतु पालन का भी योगदान है। पौधों को उगाने तथा खाद्यान्न जुटाने के लिए इस व्यवसाय की विकास हुआ। बागबानी भी कृषि का ही एक रूप है। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- कृषि

5. यह कौन-सी अभिनेत्री है?
Meena-Kumari-1.jpg

दुर्गा खोटे
नादिरा
शर्मिला टैगोर
मीना कुमारी
मीना कुमारी अथवा महजबीन बानो (अंग्रेज़ी: Meena Kumari अथवा Mahjabeen Bano) (जन्म-1 अगस्त 1932, मुंबई; मृत्यु- 31 मार्च 1972, मुंबई ) फ़िल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। इनका पूरा नाम महजबीन बानो है। मीना कुमारी अपनी दर्द भरी आवाज़ और भावनात्मक अभिनय के लिए दर्शकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। मीना कुमारी की 'साहिब बीबी और ग़ुलाम', 'पाकीज़ा', 'परिणीता', 'बहू बेगम और मेरे अपने' दिल को छू लेने वाली कलात्मक फ़िल्में है। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- मीना कुमारी

6. यह कौन-सा विश्वविद्यालय है?
Allahabad-University.jpg

इलाहाबाद विश्वविद्यालय
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
कलकत्ता विश्वविद्यालय
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय भारत के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में चौथा विश्वविद्यालय है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना 1887 में की गई थी, भारत के सबसे प्राचीनतम तथा प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। इसे 'राष्ट्रीय महत्व का संस्थान' घोषित किया गया था तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय अधिनियम, 2005 जो 14 जुलाई, 2005 से प्रभावी हुआ है, के अंतर्गत इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- इलाहाबाद विश्वविद्यालय

7. यह कौन है?
Sarojini-Naidu.jpg

सरोजिनी नायडू
कमला नेहरू
कमलादेवी चट्टोपाध्याय
कस्तूरबा गाँधी
सरोजिनी नायडू (जन्म- 13 फ़रवरी, 1879 हैदराबाद- मृत्यु- 2 मार्च, 1949 इलाहाबाद) सुप्रसिद्ध कवयित्री और भारत देश के सर्वोत्तम राष्ट्रीय नेताओं में से एक थीं। वह भारत के स्वाधीनता संग्राम में सदैव आगे रहीं। उनके संगी साथी उनसे शक्ति, साहस और ऊर्जा पाते थे। युवा शक्ति को उनसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती थी। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- सरोजिनी नायडू

8. यह कौन-सा पुष्प है?
5

कमल
गेंदा
चमेली
गुड़हल
भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल (नेलंबो न्यूसिपेरा गार्टन) है। यह एक पवित्र पुष्प है तथा प्राचीन भारतीय काल और पुराणों में इसका महत्त्वपूर्ण स्थान है। कमल वनस्पति जगत का एक पौधा है, जिसमें बड़े और ख़ूबसूरत फूल खिलते हैं। कमल का पौधा धीमे बहने वाले या रुके हुए पानी में उगता है। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- कमल

9. यह मूर्ति किस स्थान की है?
Khajuraho-04.jpg

कोणार्क
लक्ष्मण मंदिर
एलोरा
खजुराहो
खजुराहो वैसे तो भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त, छतरपुर ज़िले में स्थित एक छोटा सा क़स्बा है लेकिन फिर भी भारत में, ताज महल के बाद, सबसे ज़्यादा देखे और घूमे जाने वाले पर्यटन स्थलों में अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वह है, खजुराहो। खजुराहो, भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला की एक नायाब मिसाल है। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- खजुराहो

10. यह कौन है?
Apur-Sansar.jpg

नूतन
शर्मिला टैगोर
नर्गिस
गीता बाली

आपके अंक 0 / 0

पन्ने पर जाएँ

1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
हिन्दी भूगोल इतिहास विज्ञान अर्थशास्त्र शिक्षा कम्प्यूटर कला राजनीति चित्र महाभारत रामायण खेल
राज्यों के सामान्य ज्ञान
छत्तीसगढ़ झारखण्ड

ऊपर जायें

प्रमुख विषय सूची

गणराज्य कला पर्यटन जीवनी खेल दर्शन संस्कृति
इतिहास भाषा साहित्य विज्ञान कोश धर्म भूगोल
सम्पादकीय फ़ेसबुक पर भारतकोश (नई शुरुआत) फ़ेसबुक पर शेयर करें
प्रांगण मुखपृष्ठ सुझाव दें ट्वीट करें

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

अं
क्ष त्र ज्ञ श्र अः


Book-icon.png संदर्भ ग्रंथ सूची


निजी टूल
नामस्थान
संस्करण
क्रियाएं
सुस्वागतम्
संक्षिप्त सूचियाँ
सहायता
सहायक उपकरण