जागोगे नहीं तो -आदित्य चौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Copyright.png
जागोगे नहीं तो -आदित्य चौधरी

जागोगे नहीं
तो उठोगे कैसे...

उठोगे नहीं
तो बनोगे कैसे...

बनोगे नहीं
तो जीओगे कैसे...

जीओगे नहीं
तो हंसोगे कैसे...

हंसोगे नहीं
तो मिलोगे कैसे...

मिलोगे नहीं
तो सुनोगे कैसे...

सुनोगे नहीं तो
सीखोगे कैसे...

सीखोगे नहीं तो
करोगे कैसे...

करोगे नहीं
तो चलोगे कैसे...

चलोगे नहीं
तो थकोगे कैसे...

थकोगे नहीं
तो सोओगे कैसे...

सोओगे नहीं
तो जागोगे कैसे...

जागोगे नहीं
तो उठोगे कैसे...