झारखण्ड सामान्य ज्ञान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहां जाएं: भ्रमण, खोज
गणराज्य कला पर्यटन दर्शन इतिहास धर्म साहित्य सम्पादकीय सभी विषय ▼
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
हिन्दी भूगोल इतिहास विज्ञान अर्थशास्त्र शिक्षा कम्प्यूटर कला राजनीति चित्र महाभारत रामायण खेल
राज्यों के सामान्य ज्ञान
छत्तीसगढ़ झारखण्ड

पन्ने पर जाएँ

1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6

1. झारखण्ड 28वें राज्य के रूप में अस्तित्व में कब आया?

15 नवम्बर, 2000
14 नवम्बर, 2000
16 नवम्बर, 2000
13 नवम्बर, 2000
झारखण्ड का एक दृश्य
झारखण्ड आदिवासियों की गृहभूमि है। इसमें मुख्य रूप से छोटा नागपुर पठार और संथाल परगना के वन क्षेत्र शामिल हैं। यहाँ की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराएं हैं। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 'झारखण्ड मुक्ति मोर्चा' ने नियमित आंदोलन किया, जिसके कारण सरकार ने 1995 में 'झारखण्ड क्षेत्र परिषद' की स्थापना की और इसके बाद यह राज्य पूर्णत: अस्तित्व में आया। 15 नंवबर, 2000 को भारत संघ के 28वें राज्य के रूप में झारखण्ड राज्य का निर्माण हुआ।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-झारखण्ड

2. झारखण्ड राज्य के प्रमण्डलों की संख्या कितनी है?

4
5
3
6

3. झारखण्ड राज्य का नाम 'झारखण्ड' क्यों पड़ा?

अधिक जनसंख्या के कारण
अत्यधिक खनिज सम्पदा के कारण
पठारी क्षेत्र तथा झाड़ों की अधिकता के कारण
इनमें से कोई नहीं
बोकारो स्टील प्लांट
झारखण्ड राज्य छोटा नागपुर पठार पर बसा हुआ है, जो गंगा नदी के मैदानी भाग के दक्षिण में है। माना जाता है कि, झारखण्ड शब्द का प्रयोग लगभग 400 वर्ष पहले सोलहवीं शताब्दी में हुआ था। 'झारखण्ड' का शाब्दिक अर्थ है- 'वनों का क्षेत्र।' राज्य में बहुत बड़ी संख्या में घने वन और झाड़-झंकार जैसी अधिकांश वनस्पतियाँ पाई जाती हैं, यही कारण है कि राज्य का नाम 'झारखण्ड' पड़ा है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-झारखण्ड

4. झारखण्ड राज्य की पूर्व से पश्चिम में चौड़ाई कितनी है?

400 किमी.
390 किमी.
450 किमी.
463 किमी
डिमना झील, जमशेदपुर
भारत में वनों के अनुपात में झारखण्ड प्रदेश एक अग्रणी राज्य माना जाता है, तथा यह वन्यजीवों के संरक्षण के लिये मशहूर है। झारखण्ड 21°58'10" उत्तरी अक्षांश से 25°19'15" उत्तरी अक्षांश तथा 83°20'50" पूर्वी देशांतर से 88°4'40" पूर्वी देशांतर के मध्य विस्तृत है। इस राज्य की लम्बाई (उत्तर से दक्षिण) 380 किमी. और चौड़ाई (पूर्व से पश्चिम) 463 किमी. है। राज्य का कुल क्षेत्रफल 79,714 वर्ग किमी. है, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-झारखण्ड

5. निम्न में से कौन-सा राज्य झारखण्ड राज्य के पश्चिम में स्थित है?

बिहार
उत्तर प्रदेश
उड़ीसा
पश्चिम बंगाल
कोयले की खान, धनबाद
झारखण्ड प्रदेश उष्ण कटिबंधित क्षेत्र में स्थित है। यहाँ की जलवायु सामान्यत: उष्ण कटिबंधीय है, किन्तु ऊँचे पठारी भाग होने के कारण की स्थिति आस-पास से भिन्न है। झारखण्ड अपने पड़ोसी राज्यों पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़, उत्तर में बिहार तथा दक्षिण में उड़ीसा से घिरा हुआ है। औद्योगिक नगरी राँची इसकी राजधानी है। इस प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में धनबाद, बोकारो एवं जमशेदपुर शामिल हैं।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-झारखण्ड

6. वर्तमान झारखण्ड राज्य में ज़िलों की संख्या कितनी हैं?

21
23
25
22

7. झारखण्ड राज्य में अनुमण्डलों की संख्या कितनी है?

32
33
31
30

8. झारखण्ड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?

इंदर सिंह नामधारी
बाबूलाल मरांडी
विनोद कुमार गुप्त
अर्जुन मुंडा
राँची का एक दृश्य
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 'झारखण्ड मुक्ति मोर्चा' ने नियमित आंदोलन किया, जिसके कारण से सरकार ने 1995 में 'झारखण्ड क्षेत्र परिषद' की स्थापना की। इसके पश्चात यह राज्य पूर्णत: अस्तित्व में आ गया। 'बाबूलाल मरांडी' झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बनाये गये। इन्होंने 2006 में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर 'झारखंड विकास मोर्चा' की स्थापना की थी।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-झारखण्ड

9. झारखण्ड राज्य के प्रखण्डों की संख्या कितनी है?

201
206
209
211

10. झारखण्ड राज्य की राजभाषा कौन-सी है?

संथाली
मुंडारी
हिन्दी
बंगला

11. झारखण्ड राज्य के कुल गाँवों की संख्या क्या है?

31,615
30,615
33,615
32,615
उसरी झरना, गिरिडीह
झारखण्ड 21°58'10" उत्तरी अक्षांश से 25°19'15" उत्तरी अक्षांश तथा 83°20'50" पूर्वी देशांतर से 88°4'40" पूर्वी देशांतर के मध्य विस्तृत है। झारखण्ड का कुल क्षेत्रफल 79,714 वर्ग किमी. जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है। इसमें 152 शहर एवं 32,615 गाँव सम्मिलित है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से पूरे राज्य को 5 प्रमण्डलों एवं 22 जिलों में विभाजित किया गया है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-झारखण्ड

12. झारखण्ड राज्य के प्रथम राज्यपाल कौन थे?

प्रभात कुमार
बाबूलाल मरांडी
स्टीफ़न मरांडी
सैय्यद सिब्ते रजी

13. झारखण्ड राज्य के गठन के समय उसमें ज़िलों की संख्या कितनी थी?

16
18
15
17

14. झारखण्ड राज्य का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन-सा है?

मंदार
ऋषिमुख
नंदन
पारसनाथ
मसनजोर बाँध, दुमका
झारखण्ड राज्य के पश्चिम में 300 से भी अधिक विच्छेदित, लेकिन सपाट शिखर वाले पठार हैं, जिनकी ऊँचाई लगभग 914 मीटर है। इन पठारों को यहाँ 'पाट' कहा जाता है। झारखण्ड में उच्चतम बिंदु हज़ारीबाग़ स्थित पारसनाथ की शंक्वाकार ग्रेनाइट चोटी है, जिसकी ऊँचाई 1,369 मीटर है। जैन मतावालंबी और संथाल जनजाति, दोनों ही इसे पवित्र मानते हैं। दामोदर घाटी में मिट्टी बलुई है, जबकि पठार की मिट्टी अधिकांशतः लाल रंग की है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-झारखण्ड

15. झारखण्ड राज्य के शहरों की संख्या कितनी हैं?

152
150
151
153
वैद्यनाथ मन्दिर, देवघर
झारखण्ड राज्य के 79,714 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में से 18,423 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में वन हैं। कृषि और कृषि सम्बंधित गतिविधियाँ झारखण्ड की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हैं। कृषि योग्य भूमि का क्षेत्रफल केवल 38 लाख हेक्टेयर है। झारखण्ड राज्य का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है। इसमें 152 शहर एवं 32,615 गाँव है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से पूरे राज्य को 5 प्रमण्डलों एवं 22 ज़िलों में विभाजित किया गया है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-झारखण्ड

आपके अंक 0 / 0

पन्ने पर जाएँ

1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
हिन्दी भूगोल इतिहास विज्ञान अर्थशास्त्र शिक्षा कम्प्यूटर कला राजनीति चित्र महाभारत रामायण खेल
राज्यों के सामान्य ज्ञान
छत्तीसगढ़ झारखण्ड

ऊपर जायें

प्रमुख विषय सूची

गणराज्य कला पर्यटन जीवनी खेल दर्शन संस्कृति
इतिहास भाषा साहित्य विज्ञान कोश धर्म भूगोल
सम्पादकीय फ़ेसबुक पर भारतकोश (नई शुरुआत) फ़ेसबुक पर शेयर करें
प्रांगण मुखपृष्ठ सुझाव दें ट्वीट करें

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

अं
क्ष त्र ज्ञ श्र अः


Book-icon.png संदर्भ ग्रंथ सूची


निजी टूल
नामस्थान
संस्करण
क्रियाएं
सुस्वागतम्
संक्षिप्त सूचियाँ
सहायता
सहायक उपकरण