तिरंभी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

तिरंभी अथवा 'तिराही' ज़िला ग्वालियर, मध्य प्रदेश में स्थित है। यह स्थान कड़वाहा से पांच मील उत्तर पूर्व में है और रानोद से आठ मील दक्षिण पूर्व में।

  • रानोद के एक अभिलेख में तिरंभी का उल्लेख हुआ है।
  • यहाँ का सबसे अधिक प्रशंसनीय स्मारक 11वीं शती का मोहजमाता का मंदिर है।
  • इसका तोरण आज भी मध्यकालीन मूर्तिकला का सुंदर उदाहरण माना जाता है।
  • इस कला का विशिष्ट गुण इसकी अलंकार बहुल शैली है।
  • तिरंभी को वर्तमान समय में 'तिराही' नाम से जाना जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 400 |


संबंधित लेख