तुंबवन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

तुंबवन परगना अशोक नगर, गुना ज़िला, मध्य प्रदेश का प्राचीन स्थान था। अशोक नगर स्टेशन से पांच मील की दूरी पर स्थित 'तुमैन' ही गुप्त काल के अभिलेखों में वर्णित 'तुंबवन' था।

  • गुप्त काल में तुंबवन एरण प्रदेश में सम्मिलित था।
  • यहाँ से गुप्त संवत 116=435 ई. का कुमारगुप्त के काल का एक अभिलेख प्राप्त हुआ था, जिसका संबंध गोविंदगुप्त नामक व्यक्ति से है।
  • इस अभिलेख में घटोत्कचगुप्त का भी उल्लेख है।
  • स्थानीय किंवदंती के अनुसार यहाँ राजा मकरध्वज की राजधानी थी।
  • गुप्त कालीन इमारतों के कई अवशेष यहाँ आज भी स्थित हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 407 |


संबंधित लेख