- भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
- श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी को (अमान्त गणना के अनुसार) यह व्रत किया जाता है।
- यह व्रत दस वर्षों के लिए किया जाता है।
- इस व्रत में गोपालकृष्ण देवता की पूजा की जाती है।
- कृष्ण की मूर्ति के समक्ष दस सूत्रों के डोरे को रखा जाता है और उसे हाथ में बाँधा जाता है।
- तुलसी की दस पत्तियों (दलों) के साथ हरि के नामों की पूजा की जाती है।
- दस ब्राह्मणों में प्रत्येक को दस-दस पूरियाँ दी जाती हैं।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ व्रतार्क व्रतराज (265-269
अन्य संबंधित लिंक
|