नरसापुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

नरसापुर राजमहेन्द्री, आंध्र प्रदेश राज्य के निकट बसा हुआ एक नगर है। यह पश्चिमी गोदावरी ज़िले में, गोदावरी नदी के 'वशिष्ट' नामक मुहाने पर नदी के डेल्टा प्रदेश में एलूरू से 45 मील (लगभग 72 कि.मी.) पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर स्थित है।

  • नरसापुर रेलवे का अंतिम स्टेशन है, जहाँ धान कूटने की कई मिलें स्थापित हैं।
  • यहाँ से नारियल, गन्ना और तंबाकू आदि का बड़े पैमाने पर व्यापार होता है।
  • उत्तरी क्षेत्र, जो गोदावरी नदी के कटाव से नष्ट हो चुका है, नरसापुर का उच्च व्यापारिक केंद्र हुआ करता था।
  • 1759 ई. में अंग्रेज़ों ने उत्तरी क्षेत्र पर अधिकार कर लिया था।
  • नरसापुर से 6 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित 'मागलदुर्रु' नामक ग्राम में नमक का उत्पादन होता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख