नागनूर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

नागनूर करीमनगर, आंध्र प्रदेश में स्थित एक ऐतिहासिक स्थान है। स्थानीय लोगों की मान्यता के अनुसार प्राचीन समय में नागनूर में 400 मन्दिर हुआ करते थे।[1]

  • नागनूर ग्राम तेलगू नाल-गुनूरेलु[2] का अपभ्रंश कहा जाता है।
  • प्राचीन काल का एक दुर्ग भी यहाँ है, जो अब जीर्ण अवस्था में है।
  • भगवान शिव और विष्णु के मंदिर भी यहाँ के सुन्दर स्मारकों में से हैं।
  • बुधाती नामक तीन स्तूप या स्तम्भ भी यहाँ स्थित हैं, जिन्हें किंवतंती के अनुसार मौर्य सम्राट अशोक ने बनवाया था। इससे नागनूर की प्राचीनता प्रमाणित होती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 486 |
  2. (=चार सौ)

संबंधित लेख