पर्यायवाची शब्द क

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पर्यायवाची शब्द (समानार्थी शब्द / Synonyms Word)

जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें 'समानार्थक' या 'पर्यायवाची शब्द' कहते है या किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ाहिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द मिल जाते हैं।

'क' वर्ण वाले पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द (क)
क्र.सं. शब्द पर्यायवाची शब्द
1. कच बाल, केश, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह
2. कमल नलिन, अरविन्द, उत्पल, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर
3. कबूतर कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल
4. कामदेव मदन, मनोज, अनंग, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ
5. कण्ठ ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा
6. कृपा प्रसाद, करुणा, दया, अनुग्रह
7. किताब पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक
8. किनारा तीर, कूल, कगार, तट
9. कपड़ा चीर, वसन, पट, अंशु, कर, मयुख, वस्त्र, अम्बर, परिधान
10. किरण ज्योति, प्रभा, रश्मि, दीप्ति, मरीचि
11. किसान कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता
12. कृष्ण राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, गिरधारी
13. कान कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट
14. कोयल कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया
15. क्रोध रोष, कोप, अमर्ष, कोह, प्रतिघात
16. कीर्ति यश, प्रसिद्धि


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख