बृहद्रथ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Disamb2.jpg बृहद्रथ एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- बृहद्रथ (बहुविकल्पी)

बृहद्रथ नाम के कई राजा हुए हैं और इनका उल्लेख भिन्न-भिन्न स्रोतों से प्राप्त होता है। इन राजाओं का उल्लेख इस प्रकार से है-

  • बृहद्रथ नाम के एक राजा को षोड्शराज मांधाता ने मारा था।[1]
  • एक और कुरुवंशी बृहद्रथ पौरव नाम से विख्यात हुआ। उनकी षोड्शराज में गणना की गई। वह अंग देश का प्रजावत्सल-प्रतापी नरेश था। उसने कई अश्वमेध यज्ञ किए और शिक्षा तक अक्षर (वेदज्ञ) ब्राह्मणों को प्रचुर दान दिया। उसकी यशोगाथा में कवियों ने गान (छन्द) रचे थे।[2]
  • बृहद्रथ एक प्राचीन युग का प्रतापी राजा भी था, जो मृत्यु लोक से देवलोकवासी हुआ। यमराज के प्रासाद में उसकी उपस्थिति मानी गई थी।[3]
  • असुर सूक्ष्म का अवतार और इस जन्म का महाभारत युगीन बृहद्रथ नामक एक राजा। वह द्रौपदी के स्वयंवर में अन्य राजाओं के साथ उपस्थित हुआ था।[3]
  • बृहद्रथ एक अग्नि का नाम भी है, जो प्रनिधि का पिता और आंगिरसों में से एक है।[4]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भारतीय संस्कृति कोश, भाग-2 |प्रकाशक: यूनिवर्सिटी पब्लिकेशन, नई दिल्ली-110002 |संपादन: प्रोफ़ेसर देवेन्द्र मिश्र |पृष्ठ संख्या: 540-541 |

संबंधित लेख