भारतीय विश्वविद्यालय संघ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • भारतीय विश्वविद्यालय संघ भारतीय विश्वविद्यालयों का एक स्वैच्छिक संगठन है और यह 'सोसायटीज पंजीकरण अधिनियम, 1860' के अंतर्गत पंजीकृत है।
  • यह विश्वविद्यालय प्रशासकों और शिक्षाशास्त्रियों को विचारों का आदान-प्रदान करने तथा सामान्य चिन्ताओं के मामलों पर विचार-विमर्श करने का मंच भी उपलब्ध कराता है।
  • यह उच्च शिक्षा के सूचना-ब्यूरो के रूप में कार्य करता है और कई उपयोगी प्रकाशन (यूनिवर्सिटीज़ हैंड बुक सहित), शोध-पत्र और 'यूनिवर्सिटी न्यूज़' नामक एक पत्रिका भी प्रकाशित करता है।
  • इस वर्ष संघ के सदस्यों की संख्या वर्तमान में 900 है [1]
  • संघ का अधिक वित्तपोषण अपने सदस्य विश्वविद्यालयों के वार्षिक चंदे से होता है।
  • भारत सरकार का मानव संसाधन विकास मंत्रालय अनुरक्षण और विकास व्यय के एक भाग, जिसमें अनुसंधान अध्ययन, कार्यशालाएं, विश्वविद्यालय के प्रशासकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रबोधन कार्यक्रम और वैश्विक विश्वविद्यालयों के डाटा बैंक का सृजन शामिल है, की पूर्ति के लिए अनुदान देता है।[2]
  • भारतीय विश्वविद्यालय संघ के मूल्यांकन प्रभाग, छात्र सूचना सेवा प्रभाग, प्रकाशन बिक्री प्रभाग, अंतरविश्वविद्यालयी टूर्नामेंट्स प्रायोजित करने हेतु खेल प्रभाग, विश्वविद्यालय खेल-2007, युवा कार्य प्रभाग, पुस्तकालय एवं प्रलेखन प्रभाग, वित्त प्रभाग, प्रशासन प्रभाग, कम्प्यूटर प्रभाग और बैठक प्रभाग हैं।
  • युवाओं में कला और संस्कृति, सकारात्मक जीवन कला, जीवन कौशल, नेतृत्व गुणवत्ता और राष्ट्रीय एवं भावनात्मक एकता को आत्मसात कराने हेतु 'भारतीय विश्वविद्यालय संघ' को विभिन्न युवा कार्यक्रमों के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय से अनुदान प्राप्त होने की संभावना है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. दो अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय संघों, पेरिस, फ्रांस और एशियन यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एसोशिएसन, चीन सहित
  2. जिसका प्रारंभिक दस्तावेज 'एक्सेस टू ग्लोबल यूनिवर्सिटीज' पूरा हो चुका है।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख