मोहम्मद हामिद अंसारी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
मोहम्मद हामिद अंसारी
मोहम्मद हामिद अंसारी
पूरा नाम मोहम्मद हामिद अंसारी
जन्म 1 अप्रैल, 1937
जन्म भूमि कलकत्ता (अब कोलकाता), पश्चिम बंगाल
अभिभावक श्री मोहम्मद अब्दुल अज़ीज़ अंसारी और श्रीमती आसिया बेगम
पति/पत्नी श्रीमती सलमा अंसारी
संतान दो पुत्र और एक पुत्री
नागरिकता भारतीय
पद भारत के 13वें एवं वर्तमान उपराष्ट्रपति
कार्य काल 11 अगस्त, 2007 से अब तक
शिक्षा बी.ए. (आनर्स); एम.ए. (राजनीतिक विज्ञान)
विद्यालय दीक्षा सेंट एडवर्डस हाई-स्कूल, शिमला; सेंट जेवियर्स महाविद्यालय, कोलकाता और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
पुरस्कार-उपाधि पद्मश्री (1984)
पता उपराष्ट्रपति निवास, 6, मौलाना आज़ाद रोड, नई दिल्ली - 110 011
पुस्तकें ट्रेवलिंग थ्रू कान्फ्लिक्ट: एस्सेज़़ ऑन पालिटिक्स ऑफ वेस्ट एशियाछ, ईरान टुडे: ट्वेंटी फाईव इयर्स आफ्टर द इस्लामिक रिवोल्यूशन।
अन्य जानकारी भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बाद हामिद अंसारी दूसरे ऐसे व्यक्ति बने जो लगातार दूसरी बार भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित किए गए।
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
अद्यतन‎

मोहम्मद हामिद अंसारी (अंग्रेज़ी: Mohammad Hamid Ansari, जन्म: 1 अप्रैल, 1937) भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति हैं। वे भारतीय अल्पसंख्यक आयोग के भूतपूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे एक शिक्षाविद तथा प्रमुख राजनेता हैं, एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उपकुलपति भी रह चुके हैं। वे 11 अगस्त, 2007 को भारत के 13वें उपराष्ट्रपति चुने गये। इसके बाद मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 14वें उपराष्ट्ररपति भी निर्वाचित हुए। उन्हें उपराष्ट्रपति पद के चुनाव 2012 की मतगणना के बाद 7 अगस्त, 2012 को उपराष्ट्रपति निर्वाचित किया गया। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1952-1962, 1962-1967) के बाद हामिद अंसारी दूसरे ऐसे व्यक्ति बने जो लगातार दूसरी बार इस पद निर्वाचित किए गए।

जीवन परिचय

मोहम्मद हामिद अंसारी का जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) में 1 अप्रैल, 1937 को हुआ था। इनके माता-पिता उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर से हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा सेंट एडवर्डस हाई-स्कूल शिमला, सेंट जेवियर्स महाविद्यालय कोलकाता और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुई। मोहम्मद हामिद अंसारी ने अपने कैरियर की शुरुआत भारतीय विदेश सेवा के एक नौकरशाह के रूप में 1961 में की थी जब उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। वे आस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त भी रहे। बाद में उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, तथा ईरान में भारत के राजदूत के तौर पर भी काम किया। 1984 में इनको पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये मई 2000 से मार्च 2004 तक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उपकुलपति भी रहे। इन्हें सन 2002 में हुए गुजरात दंगों के पीड़ितों को मुआवजा दिलाने और सदभावना के लिए उनकी भूमिका के लिए सराहा जाता है।

उपराष्ट्रपति के अधिकार व दायित्व

  • भारत के संविधान के अनुच्छेद 63 के तहत भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा।
  • भारत के संविधान के अनुच्छेद 64 के अनुसार वह राज्यसभा का पदेन सभापति होगा और अन्य कोई लाभ का पद धारण नहीं करेगा। यद्यपि अनुच्छेद 65 के अधीन जब वह राष्ट्रपति के रूप में काम करता है, तो राज्यसभा के पद के कर्तव्यों का पालन नहीं करेगा।
  • भारत के संविधान के अनुच्छेद 65 के अनुसार राष्ट्रपति की मृत्यु, पदत्याग या अन्य कारण से ख़ाली हुए पद की दशा में उपराष्ट्रपति नए निर्वाचित राष्ट्रपति के पद भार ग्रहण करने तक राष्ट्रपति के रूप में काम करेगा।

धारित पद

  • 1961 में भारतीय विदेश सेवा (आई.एफ.एस.) में शामिल हुए और बगदाद, रबात, जेद्दा तथा ब्रुसेल्स में कार्य किया।
  • संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत (1976-1979)।
  • भारत सरकार के नयाचार प्रमुख (चीफ़ ऑफ प्रोटोकाल) (1980-1985)।
  • आस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त (1985-1989)।
  • अफ़ग़ानिस्तान में भारत के राजदूत (1989-1990)।
  • ईरान में भारत के राजदूत (1990-1992)।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ, न्यूयार्क में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, (1993-1995)।
  • सऊदी अरब में भारत के राजदूत (1995-1999)।
  • विजिटिंग प्रोफेसर, सेन्टर फॉर वेस्ट एशियन एंड अफ्रिकन स्टडीज़, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली (दिसम्बर, 1999- मई, 2000)
  • कुलपति, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ (2000-2002)।
  • विशिष्ट अध्येता, (डिस्टिंग्विश्ड फेलो) आब्सर्वर रिसर्च फाउन्डेशन, नई दिल्ली (2002-2006)।
  • विजिटिंग प्रोफेसर, अकेडमी फार थर्ड वर्ल्ड स्टडीज़, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली (2003-2005)।
  • सह-अध्यक्ष, भारत-यू.के. गोल मेज़ (2004-2006)।
  • सदस्य, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (2004-2006)।
  • अध्यक्ष, तेल राजनय संबंधी सलाहकार समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (2004-2005)।
  • अध्यक्ष, जम्मू और कश्मीर के संबंध में 24-25 मई, 2006 को श्रीनगर में आयोजित प्रधानमंत्री के द्वितीय गोलमेज़ सम्मेलन द्वारा राज्य में समाज के सभी वर्गों में विश्वास बढ़ाने वाले उपायों पर गठित कार्य समूह; कार्य समूह के प्रतिवेदन को 24 अप्रैल, 2007 को नई दिल्ली में आयोजित तृतीय गोलमेज़ सम्मेलन द्वारा स्वीकार किया गया।
  • अध्यक्ष, पाँचवाँ सांविधिक राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (मार्च, 2006- जुलाई, 2007)।
  • 11 अगस्त, 2007 से भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति।
  • 11 अगस्त, 2012 को भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति के रूप में पुन:निर्वाचित।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख