मौसमी चटर्जी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
मौसमी चटर्जी विषय सूची
मौसमी चटर्जी
मौसमी चटर्जी
पूरा नाम मौसमी चटर्जी
जन्म 26 अप्रैल, 1953
जन्म भूमि कोलकाता
पति/पत्नी जयंत मुखर्जी
कर्म-क्षेत्र अभिनेत्री
मुख्य फ़िल्में 'अनुराग', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'अंगूर'
पुरस्कार-उपाधि फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (दो बार),
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी शक्ति सामंत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अनुराग’ में मौसमी चटर्जी ने अंधी लडक़ी का किरदार निभाया था।
अद्यतन‎

मौसमी चटर्जी (अंग्रेज़ी: Moushumi Chatterjee) (जन्म- 26 अप्रैल 1953 कोलकाता) हिन्दी फ़िल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। जिन्होंने 70 और 80 के दशक में अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाए रखा।[1]

जीवन परिचय

मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल 1953 को कोलकाता में हुआ और वे वहीं पली बढ़ी। हिन्दी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्में जैसे 'अंगूर', 'मंजिल' और 'रोटी कपड़ा और मकान' अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के नाम हैं। मौसमी ने राजेश खन्ना, शशि कपूर, जीतेंद्र, संजीव कुमार, विनोद मेहरा और अमिताभ बच्चन जैसे, उस समय के दिग्गज कलाकारों के साथ काम भी किया है।[1]

फ़िल्मी कॅरियर

हिन्दी सिनेमा में मौसमी चटर्जी ने अपने कॅरियर की शुरूआत साल 1972 में अभिनेता विनोद मेहरा के विपरीत प्रदर्शित फिल्म ‘अनुराग’ से की, शक्ति सामंत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अनुराग’ में मौसमी चटर्जी ने अंधी लडक़ी का किरदार निभाया था। कॅरियर की शुरूआत में इस तरह का किरदार किसी भी नयी अभिनेत्री के लिये जोखिम भरा हो सकता था लेकिन मौसमी ने अपने संजीदा अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फिल्म के लिये मौसमी को 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किया गया था।[1]

सम्मान व पुरस्कार

मौसमी चटर्जी की कुछ सराहनीय फ़िल्में इस प्रकार है, जिनके लिए उन्हें बहुत सराहा गया और कुछ फ़िल्मों के लिए उन्हें पुरस्कार भी मिले।

  1. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए बंगाल फ़िल्म पत्रकार एसोसिएशन अवार्ड - 1968 - फ़िल्म- 'बालिका वधू'
  2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फ़िल्मफेयर अवार्ड- 1972 - फ़िल्म- 'अनुराग'
  3. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फ़िल्मफेयर अवार्ड- 1974 - फ़िल्म- 'रोटी कपड़ा और मकान'
  4. बंगाल सिने आर्टिस्ट द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड




पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 64 साल की हुई अभिनेत्री मौसमी चटर्जी (हिन्दी) filmibeat.com। अभिगमन तिथि: 22 जून, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

मौसमी चटर्जी विषय सूची