वारण

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

वारण नामक एक प्राचीन स्थान का उल्लेख महाभारत, उद्योगपर्व[1] में हुआ है। उद्योगपर्व में इस स्थान का उल्लेख इस प्रकार है-

'वारणं वाटधानं च यामनुश्चैव पर्वत:, एष देश: सुविस्तीर्ण: प्रभूतधनधान्य वान्।'

  • उपरोक्त पंक्ति में दुर्योधन के सहायतार्थ आने वाली असंख्य सेनाओं के ठहरने के लिए जो स्थान नियत किए गए थे, उनका वर्णन है।
  • जान पड़ता है कि वारण महाभारत में अन्यत्र उल्लिखित 'वारणावत' ही है।
  • वारणावत का अभिज्ञान 'बरनावा' (ज़िला मेरठ, उत्तर प्रदेश) से किया गया है।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. उद्योगपर्व 29, 31
  2. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 843 |

संबंधित लेख