वेरीनाग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
वेरीनाग
सरोवर, वेरीनाग
विवरण 'वेरीनाग' जम्मू-कश्मीर राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यहीं से झेलम नदी का स्रोत माना जाता है।
राज्य जम्मू-कश्मीर
ज़िला अनंतनाग
निर्माणकर्ता बादशाह जहाँगीर
निर्माणकाल 1620-1627 ई.
संबंधित लेख जम्मू और कश्मीर, मुग़ल वंश, मुग़ल साम्राज्य
अन्य जानकारी पर्वतों के मध्य स्थित यह स्थान देवदार के वृक्ष और सदाबहार पौधों से घिरा हुआ है। अपने बेहतरीन और आकर्षक निर्माण के कारण पयर्टक इसे देखने के लिए बार-बार यहाँ आते हैं।

वेरीनाग जम्मू और कश्मीर राज्य के अनंतनाग में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो कश्मीर घाटी के मुग़ल उद्यानों का सबसे पुराना स्थान है। वेरीनाग अनंतनाग से लगभग 26 कि.मी. की दूरी पर है। यहाँ पर एक झरना है, जिसे झेलम नदी का स्रोत माना जाता है।

महत्ता

इस सरोवर की महत्ता एवं सुंदरता इसके गहरे नीले पानी के कारण है। प्राचीन समय में स्रोत के निकट शिव और गणेश के मंदिर स्थित थे। मुग़ल बादशाह जहाँगीर ने इन मंदिरों का न छेड़ते हुए स्रोत के निकट ही एक सुंदर इमारत बनवाई थी। इसकी नींव 1620 ई. में पड़ी थी, किंतु यह 1627 ई. में बनकर तैयार हुई। वेरीनाग नूरजहाँ को बहुत प्रिय था और अपने कश्मीर प्रवास में वह प्रायः यहां ठहरती थी। वेरीनाग का स्रोत 52 फुट गहरा था और इसकी तलहटी के ऊपर दो वेदिकाएं बनी हुई हैं। सन्निकट उद्यान के बाहर एक छोटा-सा प्रासाद बना है।

पर्यटन स्थल

यह स्थान कश्मीर के शानदार पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। पर्वतों के मध्य स्थित यह स्थान देवदार के वृक्ष और सदाबहार पौधों से घिरा हुआ है। अपने बेहतरीन और आकर्षक निर्माण के कारण पयर्टक इसे देखने के लिए बार-बार यहाँ आते हैं। वेरानाग का अर्थ 'विशाल' अथवा 'स्रोत' है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख