शिमला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहां जाएं: भ्रमण, खोज
गणराज्य कला पर्यटन दर्शन इतिहास धर्म साहित्य सम्पादकीय सभी विषय ▼
शिमला का एक दृश्य

शिमला को सिमला नाम से जाना जाता था। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और शिमला ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। देश की आज़ादी के एक वर्ष बाद तक यह ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में अपनी महत्ता सिद्ध करता रहा। शिमला भारत के साथ-साथ पूरी दूनिया में अपने अनुपम सौंदर्य के कारण सैलानियों का प्रिय दर्शनीय स्थल रहा है। शिमला, रोमांचक खेलों जैसे स्कीइंग, ट्रेकिंग, फिशिंग और गोल्फ के लिए एक सुविधाजनक बेस का काम भी करता है। यद्यपि ब्रिटिश साम्राज्य समाप्त हो चुका है पर इसकी छाप अभी भी शिमला में दिखाई पड़ती है। भारत में ब्रिटिशों की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहा यह शहर पहले से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। अब हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी के रूप में शिमला में सभी सुविधाएँ मौजूद हैं। शिमला का नाम देवी श्‍यामला के नाम पर रखा गया है जो काली का अवतार है।

स्थिति

शिमला समुद्र तल से 6890 फीट ऊंचा, देश का सर्वाधिक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है, जो कि 12 किलोमीटर लम्बाई में फैला हैं। शिमला चंडीगढ़ से 114 किलोमीटर उत्तर में लगभग 2,200 मीटर की ऊँचाई पर लघु हिमालय की एक पर्वत चोटी पर स्थित है। शिमला लगभग 7267 फीट की ऊँचाई पर स्थित है और यह अर्ध चक्र आकार में बसा हुआ है। जहां पूरे वर्ष ठण्‍डी हवाएँ बहने का वरदान है।

शिमला (1845)

इतिहास

यातायात और परिवहन

नगर निगम, शिमला

यह नगर एक छोटी रेल लाइन का अंतिम पड़ाव है, जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।

सड़क मार्ग

शिमला से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए बसों का परिचालन किया जाता है। बसों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 22 से निजी वाहनों द्वारा भी कोहिमा तक पहुँचा जा सकता है।

कृषि और उद्योग

शिमला एक कृषि बाज़ार है और यहाँ मद्यनिर्माण, हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग जैसे लघु उद्योग हैं।

विसिरेजल लॉज, शिमला

शिक्षा

संस्कृति

शिमला में विभिन्न त्योहारों को मनाया जाता है। शिमला समर फेस्टिवल, पीक पर्यटन सीजन के दौरान हर साल रिज पर आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य आकर्षण सभी देश भर से लोकप्रिय गायकों द्वारा प्रदर्शन शामिल है।

पर्यटन

क्राइस्ट चर्च, शिमला

शिमला में पहुँचने की आसानी और अनेक आकर्षक स्थलों के कारण शिमला भारत का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। हिमालय पर्वत की निचली श्रृंखलाओं में अवस्थित शिमला शहर देवदार, चीड़ और माजू के जंगलों से घिरा है। इसके उत्तर में बर्फ़ से ढकी पर्वत श्रृंखलाएँ है। यहाँ घाटी का सुंदर दृश्‍य दिखाई देता है और महान हिमालय पर्वती की चोटियाँ चारों ओर दिखाई देती है। 12 किलोमीटर की दूरी में फैले शिमला शहर में पहाड़ी ढलानों पर बने मकानों और खेतों, देवदार, चीड़ और माजू के जंगलों से घिरा शिमला बहुत आकर्षक दिखाई देता है। कालका से धीमी रफ्तार से चलती छोटी रेलगाड़ी से यहाँ आना सुखद महसूस होता है। शिमला की घाटियों में बहते झरने और मैदान शिमला की शोभा बढ़ाते हैं। शहर के भीतर अनूठे कॉटेज और शानदार रास्तों में औपनिवेशिक प्रभाव देखा जा सकता है। शिमला में ख़रीदारी, खेलकूद और मनोरंजन के विभिन्न विकल्प मौजूद हैं। यहाँ ठण्‍डी हवाएँ बहती रहती है। शिमला का सुखद मौसम, आसानी से पहुँच और ढेरों आकर्षण इसे उत्तर भारत का एक सर्वाधिक लोकप्रिय पर्वतीय स्‍थान बना देते हैं।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार शिमला शहर की जनसंख्या 1,42,161 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

संबंधित लेख


ऊपर जायें

प्रमुख विषय सूची

गणराज्य कला पर्यटन जीवनी खेल दर्शन संस्कृति
इतिहास भाषा साहित्य विज्ञान कोश धर्म भूगोल
सम्पादकीय फ़ेसबुक पर भारतकोश (नई शुरुआत) फ़ेसबुक पर शेयर करें
प्रांगण मुखपृष्ठ सुझाव दें ट्वीट करें

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

अं
क्ष त्र ज्ञ श्र अः


Book-icon.png संदर्भ ग्रंथ सूची


निजी टूल
नामस्थान
संस्करण
क्रियाएं
सुस्वागतम्
संक्षिप्त सूचियाँ
सहायता
सहायक उपकरण