श्रीदेवी का जीवन परिचय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
श्रीदेवी विषय सूची
श्रीदेवी का जीवन परिचय
श्रीदेवी
प्रसिद्ध नाम श्रीदेवी
अन्य नाम श्रीअम्मा यंगर अयप्पन
जन्म 13 अगस्त, 1963
जन्म भूमि शिवकाशी, तमिलनाडु
अभिभावक पिता- अय्यपन, माता- राजेश्वरी
पति/पत्नी बोनी कपूर
संतान पुत्री- जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'जूली', 'सोलवां सावन', 'सदमा', 'हिम्मतवाला', 'नगीना', 'मिस्टर इंडिया', 'निगाहें', 'चालबाज़़', 'चांदनी', 'लाडला', 'इंग्लिश विंग्लिश'।
पुरस्कार-उपाधि पद्मश्री
प्रसिद्धि अभिनेत्री
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी श्रीदेवी ने मुख्यधारा के सिनेमा के अलावा कई आर्ट फ़िल्मों मे भी काम किया, जिसे भारत में पैरलल सिनेमा कहा जाता है।
अद्यतन‎

श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। अपनी फ़िल्मों में अपने बेहतरीन डांस और अदाओं से दर्शकों के दिलोदिमाग पर जादू कर देने वाली इस अदकारा ने 'मवाली', 'तोहफ़ा', 'मिस्टर इंडिया', 'हिम्मतवाला', 'ख़ुदा गवाह', 'चालबाज़', 'नगीना' और 'लम्हे' जैसी बेहतरीन फ़िल्मों में काम किया। उन्होंने हिंदी फ़िल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ फ़िल्मों में भी काम किया है। श्रीदेवी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1979 में फ़िल्म 'सोलवां सावन' से की थी। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान फ़िल्म 'हिम्मतवाला' से मिली। इस फ़िल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में शुमार हो गयीं। उन्हें तीन बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिल चुका है। 2013 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था।

परिचय

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 को शिवकाशी, तमिलनाडु में हुआ था। उनका बचपन का नाम श्रीअम्मा यंगर अयप्पन था। उनके पिता अय्यपन- जोकि एक वकील हैं। उनकी माँ का नाम राजेश्वरी है। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। बहन का नाम- श्रीलता और भाईयों के नाम आनंद और सतीश हैं।

विवाह

श्रीदेवी का विवाह निर्देशक बोनी कपूर के साथ 1996 में हुआ था। उनकी दो बेटियां भी हैं। जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर। फिलहाल इनकी बड़ी बेटी पूरी तरह से बॉलीवुड में आने को तैयार हैं।

बाल कलाकार

श्रीदेवी ने अपने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में बतौर बाल कलाकार की थी। उनकी पहली फ़िल्म बतौर बाल कलाकार 'थुनविन' थी। नन्ही श्रीदेवी को मलयालम फ़िल्म 'पूमबत्ता' (1971) के लिए केरला स्टेट फ़िल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने इस दौरान कई तमिल-तेलगु और मलायलम फ़िल्मों में काम किया जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया था।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

श्रीदेवी की जीवनी

सम्बंधित लेख

श्रीदेवी विषय सूची