श्रीधर वेंकटेश केलकर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
श्रीधर वेंकटेश केलकर
श्रीधर वेंकटेश केलकर
पूरा नाम श्रीधर वेंकटेश केलकर
जन्म 2 फरवरी, 1884
जन्म भूमि नागपुर, महाराष्ट्र
मृत्यु 10 अप्रॅल, 1937
कर्म भूमि भारत
मुख्य रचनाएँ आशावादी, गांवसासू, गोंडवनातील प्रियंवदा, परागंदा, ब्राह्मणकन्या, भटक्या, विचक्षणा आदि।
प्रसिद्धि मराठी विश्वकोश के संपादक
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी 1914 में श्रीधर वेंकटेश केलकर ने कांग्रेस के मद्रास अधिवेशन में भाग लिया और भाषा के आधार पर प्रदेशों के निर्माण की मांग की। उन्होंने मद्रास की विज्ञान कांग्रेस में भी भाग लिया।
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची

श्रीधर वेंकटेश केलकर (अंग्रेज़ी: Shridhar Venkatesh Ketkar, जन्म- 2 फरवरी, 1884, नागपुर, मृत्यु- 10 अप्रॅल, 1937) प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे। मराठी विश्वकोश को मूर्तरूप देने के लिये उन्होंने 1914 में एक लिमिटेड कंपनी बनाकर नागपुर से यह कार्य आरंभ किया। परंतु संपादन व्यवस्था, मुद्रण, प्रकाशन और ग्राहक बनाने तक का सब काम स्वयं ही किया।

परिचय

प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक डॉ. श्रीधर वेंकटेश केलकर का जन्म 2 फरवरी, 1884 ई. को नागपुर के निकट रायपुर में हुआ था। उनके पिता वेंकटेश पोस्ट मास्टर थे और श्रीधर के बचपन में ही पिता का देहांत हो गया। अमरावती में अपने चाचा के पास रहकर उन्होंने शिक्षा आरंभ की। इसी बीच मां और बहन का भी देहांत हो जाने से श्रीधर अकेले पड़ गए। इसलिए बी.ए. की परीक्षा में असफल हो जाने पर उन्होंने अपनी पैत्रिक संपत्ति बेच दी और 1906 ई. में अमेरिका चले गए। वहां उन्होंने बी.ए. और एम.ए. किया और महाराजा बड़ौदा की छात्रवृत्ति लेकर पी.एच.डी. कर ली। उनके शोध का विषय था भारत में जातियों का इतिहास। इसके परिशिष्ट में उन्होंने वर्ण और जाति के मौलिक भेद पर विशेष बल दिया। श्रीधर को विविध विषयों के ग्रंथ पढ़ने का शौक भारत में ही था। उनकी जानकारी के कारण वे विश्वकोश के नाम से पुकारे जाने लगे थे।


अमेरिका में भी उनका अध्ययन जारी रहा। वहां से लौटते समय केलकर कुछ समय इंग्लैंड में रुके। वहीं उनकी भेंट जर्मनी निवासी कु.एडिथ कोहन से हुई थी, जिसने मराठी भाषा में डिप्लोमा किया था। 8 वर्ष बाद 1920 में उन्होंने इसी महिला से विवाह किया और वैदिक विधि से उसे हिंदू धर्म में सम्मिलित करके उसका नाम शीलावती रखा।[1]

रचनाएं

श्रीधर वेंकटेश केलकर ने एक बहुत ही ऐतिहासिक महत्व की रचना की है, वह है मराठी विश्वकोश। मराठी विश्वकोश को लेकर केलकर के दिमाग में विचार पहले से ही था। मराठी विश्वकोश के लक्ष्य को पाने के लिये उन्होंने 1914 में एक लिमिटेड कंपनी बनाकर नागपुर से इस कार्य की शुरूआत कर दी और बाद में इसे पुणे ले गए। वे इस कार्य को 5 वर्ष में पूरा करना चाहते थे, परंतु संपादन व्यवस्था, मुद्रण, प्रकाशन और ग्राहक बनाने तक का सब काम उन्होंने खुद ही किया। इसमें 14-15 वर्ष का समय लगने के बाद अनुक्रमणिका का 21 वा खंड 1929 ई. में प्रकाशित हो सका। 'भारतीय समाजशास्त्र' तथा 'निशास्त्रांचे राजकरण' नामक ग्रंथों की रचना की। उनकी एक पुस्तक 'हिंदुत्व उसका मूलाधार और भविष्य' प्रकाशित हुई। इसके अतिरिक्त 4 खंण्डों में प्राचीन महाराष्ट्र का इतिहास लिखा जिसका पहला खंड उनके जीवन काल में प्रकाशित हो सका था। उन्होंने 'विद्या सेवक' नामक मराठी मासिक पत्रिका का संपादन किया और कुछ समय तक एक दैनिक पत्र निकाला। उन्होंने छ्ह उपन्यास लिखे।

उपन्यास
  1. आशावादी (1937)
  2. गांवसासू (1942)
  3. गोंडवनातील प्रियंवदा
  4. परागंदा (1926)
  5. ब्राह्मणकन्या (1930)
  6. भटक्या (1938)
  7. विचक्षणा (1937)
साहित्यविषयक
  1. महाराष्ट्रीयांचे काव्यपरीक्षण

गतिविधियां

अमेरिका से इंग्लैंड होते हुए 1912 में केलकर भारत आए और कुछ समय तक कोलकाता विश्वविद्यालय में राजनीति और अर्थशास्त्र के प्राध्यापक रहे। इस बीच 'भारतीय अर्थशास्त्र' और 'हिंदू विधि नामक दो ग्रंथ और प्रकाशित हुए। 1914 में उन्होंने कांग्रेस के मद्रास अधिवेशन में भाग लिया और भाषा के आधार पर प्रदेशों के निर्माण की मांग की। उन्होंने मद्रास की विज्ञान कांग्रेस में भी भाग लिया। यहीं उनका संपर्क के.वी.लक्ष्मण राव से हुआ, जिन्होंने तेलुगु विश्वकोश का प्रकाशन आरंभ किया था।

मृत्यु

डॉ. श्रीधर वेंकटेश केलकर का मधुमेह रोग के कारण 1937 में निधन हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |पृष्ठ संख्या: 868 |

संबंधित लेख