सिंक द्वीप

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

सिंक द्वीप अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में राजधानी पोर्ट ब्लेयर से कुछ दूरी पर स्थित है। यह जलगत प्रवाल उद्यान का भण्डार और अप्रदूषित समुद्री तट है, विशेषकर दो द्वीपों को जोड़ती यहाँ की रेत की पट्टी बड़ी ही मनमोहक है। स्कूबा डाईविंग, तैराकी, फ़िशिंग और शिविर आदि के लिए यह द्वीप सर्वोत्तम स्थान है। एक पिकनिक स्पॉट के रूप में यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है।

  • सिंक द्वीप सबसे बेहतरीन डाईव स्थल है। यहाँ का पानी बहुत स्वच्छ है, जिसमें 80 फीट तक स्पष्ट देखा जा सकता है।
  • गहरे डाइव के द्वारा समुद्री जीवन की विविधता इस द्वीप में देखी जा सकती है, जिसमें काले प्रवाल शार्क मछलियों को देखना डाईवरों को अद्भूत अनुभव प्रदान करता है।
  • यहाँ के नार्थ प्वाइंट स्थल पर मुख्य आकर्षण स्पोंज्स छोटे प्रवाल तथा मछलियों की विविधताएँ हैं।
  • सिंक द्वीप में साउथ ईस्ट रीफ़ नौसिखियों के लिए एक अच्छा स्थल है। इस साउथ ईस्ट भाग में सख्त और कोमल प्रवाल है और ये चट्टान पर लगभग 16 मी. (53 फीट) तक बहुत घने हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. दक्षिण अंडमान द्वीप (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 13 अगस्त, 2012।

संबंधित लेख