सिद्धेश्वरी देवी का जीवन परिचय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
सिद्धेश्वरी देवी विषय सूची
सिद्धेश्वरी देवी का जीवन परिचय
सिद्धेश्वरी देवी
पूरा नाम सिद्धेश्वरी देवी
अन्य नाम गोनो
जन्म 8 अगस्त, 1908
जन्म भूमि वाराणसी
मृत्यु 17 मार्च, 1977
अभिभावक पिता: श्री श्याम तथा माता: श्रीमती चंदा उर्फ श्यामा थीं
संतान सविता देवी
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र शास्त्रीय संगीत
पुरस्कार-उपाधि पद्मश्री
प्रसिद्धि गायिका
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी सिद्धेश्वरी देवी ने उषा मूवीटोन की कुछ फ़िल्मों में अभिनय भी किया पर शीघ्र ही वे समझ गयीं कि उनका क्षेत्र केवल गायन ही है।
अद्यतन‎

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सिद्धेश्वरी देवी को निर्विवाद रूप से ठुमरी गायन की साम्राज्ञी मान लिया गया था।

परिचय

सिद्धेश्वरी देवी का जन्म 8 अगस्त, 1908 को वाराणसी (उत्तर प्रदेश]) में हुआ था। इनके पिता श्री श्याम तथा माता श्रीमती चंदा उर्फ श्यामा थीं। जब ये डेढ़ वर्ष की थीं, तब इनकी माता का निधन हो गया। अतः इनका पालन इनकी नानी मैनाबाई ने किया, जो एक लोकप्रिय गायिका व नर्तकी थीं। सिद्धेश्वरी देवी का बचपन का नाम गोनो था। उन्हें सिद्धेश्वरी देवी नाम प्रख्यात विद्वान व ज्योतिषी पंडित महादेव प्रसाद मिश्र (बच्चा पंडित) ने दिया।[1]

संगीत की शिक्षा

सिद्धेश्वरी देवी ने संगीत की शिक्षा पंडित सिया जी मिश्र, पंडित बड़े रामदास जी, उस्ताद रज्जब अली खां और इनायत खां आदि से ली। ईश्वर प्रदत्त जन्मजात प्रतिभा के बाद ऐसे श्रेष्ठ गुरुओं का सान्निध्य पाकर सिद्धेश्वरी देवी गीत-संगीत के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध हस्ती बन गयीं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सुरों की सिद्धेश्वरी (हिंदी) www.facebook.com। अभिगमन तिथि: 18 जून, 2017।

संबंधित लेख

सिद्धेश्वरी देवी विषय सूची