एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

सोनारन रेगिस्तान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
सोनारन रेगिस्तान

सोनारन रेगिस्तान एक गर्म और शुष्क रेगिस्तान है। यह 'मोजावे रेगिस्तान' के उत्तर में स्थित है। इस रेगिस्तान का अधिकांश भाग अमेरिका के एरीज़ोना क्षेत्र में स्थित है। यहाँ रेतीले टीलों की भरमार है। इसके उपक्षेत्रों में 'कोलाराडो रेगिस्तान' और 'यामा रेगिस्तान' आते हैं। इसका क्षेत्रफल 2,75,000 वर्ग किमी है।

  • सोनारन रेगिस्तान उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा और सर्वाधिक गर्म स्थलों में एक गर्म रेगिस्तान है।
  • इस रेगिस्तान का तापमान -13° सेल्सियस -48° सेल्सियस के मध्य रहता है। क्षेत्र में वार्षिक वर्षा 250 मि.मी. तक होती है।
  • नागफनी यहाँ की मुख्य वनस्पति है, जो यहाँ अच्छी पनपती हैं। इसकी कुछ प्रजातियाँ 12 मीटर तक लंबी होती हैं।
  • यहाँ रेगिस्तान में शीत ऋतु में वर्षा के कारण वनस्पति की पैदावार अच्छी होती है तथा शीत ऋतु के दौरान यहाँ रंग-बिरंगे सुंदर पौधे भी खूब दिखाई देते हैं।
  • नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले कीटाणु भी कुछ विशेष प्रकार के पौधों में मिलते हैं। ये पौधे पृथ्वी की उर्वरता बढ़ाते हैं।
  • सोनारन रेगिस्तान के जीवों में मुख्य रूप से बड़ी-बड़ी छिपकलियाँ, जिन्हें 'चकवाला' कहते हैं। बिच्छू तथा रेगिस्तानी कछुए भी यहाँ पाए जाते हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. संसार के विशाल रेगिस्तान (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल.)। । अभिगमन तिथि: 22 जुलाई, 2012।

संबंधित लेख